एक-दूजे के हुए आलिया-रणबीर, देखिए शादी की तस्वीरें
मुंबई:
फिल्म एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने आज मुंबई में शादी कर ली है। दोनों ने अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के बीच शादी की। शादी के बाद आलिया ने खुद इसकी जानकारी दी है और तस्वीरें शेयर की हैं। आलिया ने तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>Recommended Video

आलिया ने इंस्टा पर तस्वीरें शेयर की
आलिया ने तस्वीरें शेयर करते हुए इंस्टा पर लिखी, आज अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी मे जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए हैं, वहां हमने शादी कर ली। हम एक साथ और प्यारी यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते थे... यादें जो प्यार, हंसी, मूवी नाइट्स, प्रसन्नता की हैं। हमारे जीवन में इस बहुत ही महत्वपूर्ण समय के दौरान सभी प्यार और प्रकाश के लिए धन्यवाद।

बारात निकली
आलिया और रणबीर की बुधवार को हल्दी और मेहंदी की रस्म हुई थी, जिसके बाद आज, 14 अप्रैल को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंध गएपरंपरा को ध्यान में रखते हुए कपूर परिवार के सदस्य कृष्णा राज बंगले और वास्तु हाउस के बीच बारात लेकर पहुंचे।

शादी में आए बस परिवार के ही लोग
रणबीर-आलिया ने अपनी शादी में बहुत कम लोगों को बुलाया। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक शादी में केवल 30-32 मेहमान ही आए। मीडिया को फंक्शन स्थल के पास नहीं आने दिया गया।

पांच साल से रिलेशन में रणबीर आलिया
रणबीर और आलिया लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं, जिसके बाद अब दोनों ने शादी की है।रणबीर और आलिया शादी में भले ही कम लोगों को बुलाया हैं लेकिन बाद में वो बड़ा रिसेप्शन देंगे। पूरी इंडस्ट्री के लिए 2 ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किए जाएंगे।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications