Ramayana Teaser Release: 'रामायण' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, रणबीर-साई-यश के लुक ने जीता दिल

Ramayana Teaser Release: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साउथ की एक्ट्रेस साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल फिल्म का पहला लुक सामने आ गया है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

'रामायण' का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर रिलीज
आपको बता दें कि इस मेगा प्रोजेक्ट का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर वीडियो दोनों ही आज यानी 3 जुलाई 2025 को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 'रामायण' के फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं।

ramayana

फर्स्ट लुक पोस्टर में दिखा दिव्य माहौल

फर्स्ट लुक पोस्टर में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर धनुष थामे एक योद्धा की तरह जंगल में खड़े हैं, जबकि बैकग्राउंड में उगता सूरज और बादलों से ढका आसमान एक दिव्य माहौल बना रहा है।

रणबीर कपूर के एक्शन सीन की झलक

-रणबीर कपूर के इस अवतार को देखकर लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं। वहीं टीजर वीडियो में रणबीर के एक्शन सीन की झलक देखने को मिलती है, जिसमें वह जंगल में पेड़ पर चढ़कर धनुष बाण से निशाना साधते नजर आते हैं।

-साथ ही साउथ के फेमस एक्टर यश, जिन्होंने केजीएफ मूवी में दमदार अभिनय किया था, का लुक भी लोगों को खुश कर रहा है। उनका दमदार लुक लोगों को प्रभावित कर रहा है।

कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'?

-जानकारी के अनुसार इस फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा जबकि दूसरा भाग साल 2027 में रिलीज होगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर- भगवान श्रीराम, साई पल्लवी- मां सीता और यश- रावण के किरदार में नजर आएंगे।

-इसके अलावा सनी देओल हनुमान, रवि दुबे- लक्ष्मण, रकुल प्रीत सिंह- शूर्पणखा, काजल अग्रवाल- मंदोदरी, लारा दत्ता- कैकई के रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं, जबकि नमित मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं।

कितना है फिल्म का बजट?

'रामायण' को भारत की सबसे महंगी फिल्मों में गिना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट लगभग 600 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। खबर है कि फिल्म का केवल एक सेट ही 11 करोड़ रुपए से बनाया गया है। ऐसे में ये साफ हो गया है कि फिल्म को बनाने में काफी पैसा खर्च हुआ है।

रणबीर और यश ने फिल्म के लिए की है खास तैयारी

-रणबीर कपूर फिल्म में श्रीराम की भूमिका में नजर आएंगे। इस किरदार के लिए रणबीर ने अपनी डाइट से नॉनवेज तक हटा दिया है ताकि वह भगवान राम के किरदार में पूरी तरह से रम सकें। वहीं माता सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी ने भी अपने लुक पर काफी काम किया है।

-रणबीर कपूर ने अपने वजन को कम करने के लिए काफी वर्कआउट किया है। हाल ही में फिल्म का शूटिंग शेड्यूल पूरा हुआ है और बताया जा रहा है कि रैपअप के वक्त रणबीर कपूर और रवि दुबे दोनों ही काफी इमोशनल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+