'रामायण' का असली बजट सुन अच्छे-अच्छे मेकर्स साध लेंगे चुप्पी, नमित की फिल्म का खर्च जान थर्रा जाएगा हॉलीवुड

Ramayana Film Budget Update: रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म'रामायण' भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म की मेकिंग में मेकर्स पानी की तरह पैसा बहाने के लिए तैयार हैं। क्योंकि वो इस फिल्म को बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में दिल खोलकर खर्च किया जा रहा है। फिल्म का एस्टिमेट बजट पहले 835 करोड़ रुपये था। लेकिन बाद में खबर आई कि 4000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस तरह यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बन जाएगी। इन सबके बीच फिल्म के प्रोड्यूसर और अकेडमी अवॉर्ड विनर नमित मल्होत्रा का एक बयान सामने आया है। जिसके बाद सब चौंक गए हैं।

Ramayana

ट्रेड एक्सपर्ट कोमल नाहटा ने फरीदून शहरयार के पॉडकास्ट में नमित मल्होत्रा की रामायण से जुड़ी कुछ बातें बताई। इसमें उन्होंने कहा, "मैंने नमित से पूछा कि 'रामायण' का बजट वाकई में 4000 करोड़ रुपये है? वो मेरा सवाल सुनकर दुखी हो गए, फिर बोले, मैं बिल्कुल भी बजट कैल्कुलेट नहीं कर रहा। मैं बस इसे अपनी पूरी शिद्दत से बनाना चाहता हूं। भारत भी ऐसी कहानी कह सकता है। एक भारतीय ऐसी फिल्म बना सकता है। मैं इस चीज को दुनिया को दिखाना चाहता हूं। इसके लिए मैं कुल बजट का तीन गुना तक लगाने को भी तैयार हूं। कोमल की ये बात सुनकर ऐसा लग रहा है कि नमित फिल्म पर 12000 करोड़ रुपये खर्च करने को तैयार हैं।

नमित इस फिल्म को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से 30 से 50 भाषाओं में रिलीज़ करने की प्लानिंग में हैं। इस प्रोजेक्ट से म्यूजिक के लिए हान्स ज़िमर और एआर रहमान जुड़े हैं। बतौर प्रौड्यूसर नमित के साथ हॉलीवुड की 'ओपनहाइमर' और 'बैटमैन ट्रिलजी' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके चार्ल्स रोवेन ने हाथ मिलाया है। वहीं, फिल्म के एक्शन सीन का जिम्मा 'मैड मैक्स' स्टंट कोरियोग्राफर गाय नॉरिस संभाल रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और यश के साथ सनी देओल, रवि दुबे, साई पल्लवी, विवेक ओबेरॉय और अरुण गोविल जैसे एक्टर्स भी इसमें नजर आएंगे। फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+