Ramayan: लंदन में होगी 'रामायण', KGF स्टार यश बनेंगे रावण, 'श्रीराम' बने रणबीर कपूर का दिखेगा ऐसा रूप

Ramayan In London: प्रभास की 'आदिपुरुष' भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल न कर पाई हो लेकिन अब लोग रणबीर कपूर की 'रामायण' का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर नितेश तिवारी की करीब 500 करोड़ के बिग बजट में बनने वाली फिल्म 'रामायण' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। खबर है कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

लंदन में होगी 'रामायण' की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'रामायण' के पहले 60 की शूटिंग मुंबई में ही होगी लेकिन इसके बाद फिल्म की ज्यादातर शूटिंग लंदन में होने वाली है। खबर है कि लंदन में रावण की लंका वाला हिस्सा शूट किया जागा। कहा जा रहा है कि लंदन में साउथ फिल्मों के सुपरस्टार यश भी रणबीर कपूर को ज्वॉइन करेंगे और फिल्म की शूटिंग को पूरा करेंगे।

yash

'रामायण' की शूटिंग फरवरी 2024 में होगी शुरू
टाइम्स ऑप इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'रामायण' की शूटिंग फरवरी 2024 के अंत तक शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि इस फिल्म में प्रभु श्रीराम के किरदार में रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं जिन्होंने इसके लिए जोरशोर से तैयारी शुरू कर दी है। खबर है कि उन्होंने इस फिल्म को करने के लिए नॉनवेज और एल्कोहल से दूरी बना ली है।

पहला पार्ट मुंबई में होगा शूट
फिल्म की शूटिंग सबसे पहले रणबीर कपूर के साथ ही शुरू होगी। वह मुंबई में फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग करेंगे। इसके बाद लंदन के लिए रवाना होंगे, जहां केजीएफ स्टार यश भी उन्हें ज्वॉइन करेंगे। लंदन में लंका वाला हिस्सा शूट किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा मां सीता के रोल में साउथ की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी और हनुमान के रोल में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल नजर आएंगे।

सनी देओल बनेंगे महावीर हनुमान
सनी देओल ने हनुमान के रोल के लिए हामी भर दी है और वह इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म मेकर नितेश तिवारी इस फिल्म को तीन हिस्सों में बना रहे हैं, जो हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+