Profile: गुजराती सिनेमा का बड़ा नाम थे रामायण के 'रावण ' अरविंद त्रिवेदी , राजनीति में भी दिखाया था दमखम

मुंबई, 06 अक्टूबर। रामानंद सागर निर्मित ऐतिहासिक धरावाहिक रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का कल देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। 82 वर्ष के अरविंद त्रिवेदी पिछले काफी वक्त से बीमार चल रहे थे, उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, उनके निधन की पुष्टि उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने की है। उनका अंतिम संस्कार आज ही मुंबई के दहानुकरवाड़ी श्मशान घाट में होगा। अरविंद त्रिवेदी के निधन से बॉलीवुड-टेलिवुड और गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

 गुजराती सिनेमा का बड़ा नाम थे अरविंद त्रिवेदी

गुजराती सिनेमा का बड़ा नाम थे अरविंद त्रिवेदी

आपको बता दें कि अरविंद त्रिवेदी का जन्म 8 नवंबर 1938 को मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में हुआ था। लेकिन उनकी शिक्षा मायनगरी मुंबई से ही हुई। उन्होंने बॉम्बे भवन कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की थी। 4 जून 1966 को उनका विवाह नलिनी से हुआ था ,उनकी तीन बेटियां हैं, जबकि उनके भाई उपेंद्र त्रिवेदी भी गुजराती फिल्मों के जाने-माने अभिनेता थे।

रामायण से मिली लोकप्रियता

रामायण से मिली लोकप्रियता

अरविंद त्रिवेदी ने बहुत सारे टीवी शो और फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें असली पहचान रामानंद सागर के लोकप्रिय शो रामायण से ही मिली। उन्होंने रामानंद सागर के ही शो 'विक्रम-बेताल' में भी काम किया था तो वहीं फिल्म 'देश रे जोया दादा परदेश जोया' जैसी सुपरहिट फिल्म में उन्होंने दादाजी का ऐसा रोल निभाया जो कि अमर हो गया।

अरविंद त्रिवेदी को 7 अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया

मालूम हो कि त्रिवेदी ने हिंदी और गुजराती सहित लगभग 300 फिल्मों में काम किया है। तो वहीं उन्हें गुजराती फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए 7 अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया था।

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी)

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी)

उन्होंने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था। वो 20 जुलाई 2002 से 16 अक्टूबर 2003 तक इस पद पर थे।

बीजेपी के टिकट पर बने थे सांसद

बीजेपी के टिकट पर बने थे सांसद

यही नहीं पर्दे पर अपने अभिनय से लोगों को मुरीद बनाने वाले अरविंद त्रिवेदी ने राजनीति में भी अपना जलवा बिखेरा था। वो साल 1991 में भाजपा के सदस्य के रूप में साबरकथा निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुने गए थे और साल 1996 तक वो इस पद पर रहे थे।

भगवान राम के परम भक्त

आपको बता दें कि पर्दे पर रावण का रोल प्ले करके लाखों दिलों पर राज करने वाले अरविंद त्रिवेदी असल जिंदगी में भगवान राम के बहुत बड़े भक्त थे। उनके घर में राम मंदिर भी है, जहां वो रोज पूजा किया करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+