प्रेम सागर का खुलासा, हेमा मालिनी को थप्पड़ नहीं मार पाए थे रामायण के 'रावण', लेने पड़े 20 टेक

मुंबई, 06 अक्टूबर: मनोरंजन जगत से बुधवार को एक बड़ी दुखद खबर सामने आई, जहां लोकप्रिय सीरियल रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया। वो अभी 82 साल के थे। परिजनों के मुताबिक उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। इसके बाद उनको दिल का दौरा पड़ा और उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। बुधवार को ही मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें कई हस्तियां मौजूद रहीं।

एक सीन के लिए 20 टेक

एक सीन के लिए 20 टेक

वहीं ईटाइम्स टीवी को दिए इंटरव्यू में रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने दिवंगत अभिनेता की फिल्मों के सेट से कुछ अनसुने किस्से साझा किए। उन्होंने कहा कि मैंने अरविंद को गुजराती मंच से उठाया। वो एक शानदार अभिनेता थे, लेकिन अपने स्टार भाई उपेंद्र त्रिवेदी की छाया में रहते थे, जो बेहद लोकप्रिय थे। उस दौरान वो 'हम तेरे आशिक हैं' में एक्टिंग कर रहे थे। एक सीन में उन्हें हेमा मालिनी को थप्पड़ मारना था। इसके लिए उन्होंने कम से कम 20 टेक लिए।

'हेमा जी ने कही ये बात'

'हेमा जी ने कही ये बात'

प्रेम सागर ने आगे कहा कि 20 टेक के बाद हेमाजी और मैंने उनसे कहा कि वो भूल जाएं कि वह एक बहुत बड़ी स्टार हैं। फिर वो इस सीन को मन से करें। बाद में उन्होंने उस सीन को बखूबी फिल्माया। इसके अलावा एक और दिलचस्प घटना लोकप्रिय टेलीविजन शो विक्रम और बेताल के सेट पर हुई। उस बारे में बात करते हुए प्रेम सागर ने कहा कि हमने विक्रम और बेताल में फिर से काम किया। मैंने उन्हें एक तांत्रिक की भूमिका के लिए साइन किया और उन्होंने मुझसे कहा कि वो एक विशेष तरीके से हवन का दृश्य करेंगे। मुझे लगा कि ये ईशनिंदा होगा लेकिन उनके पास तांत्रिक ज्ञान था। विक्रम और बेताल की शूटिंग के दौरान उन्होंने रावण की भूमिका के लिए उनका टेस्ट भी लिया।

संस्कृत का अच्छा ज्ञान

संस्कृत का अच्छा ज्ञान

वहीं रामायण के बारे में बात करते हुए प्रेम सागर ने कहा कि वैसे तो बहुत से लोगों ने रावण का किरदार अब तक निभाया, लेकिन अरविंद से अच्छा कोई नहीं था। वो एक बहुत बड़े शिव भक्त थे और उन्होंने संस्कृत में पूरे शिव स्तोत्र का पाठ किया था। वो एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ एक बेहतर इंसान भी थे। बाद में उनको कपिल शर्मा के शो के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन उस दौरान उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, जिस वजह से वो नहीं आ पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+