Ram Teri Ganga Maili : 37 साल बाद मंदाकिनी ने Breastfeeding scene पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली, 24 अगस्त। अभिनेत्री मंदाकिनी का नाम लेते ही आंखों के सामने झरने के नीचे सफेद रंग की भीनी साड़ी में नहाते हुए एक नैसर्गिक सुंदरता की मल्लिका की तस्वीर आ जाती है, जिसने साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचा दी थी। फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' हिंदी सिनेमा की बोल्ड फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म को जहां कुछ लोग क्लासिक मानते हैं तो कुछ लोग इसे अश्लील फिल्म भी कहते हैं।

अभिनेत्री मंदाकिनी को स्तनपान कराते हुए दिखाया गया था

अभिनेत्री मंदाकिनी को स्तनपान कराते हुए दिखाया गया था

फिल्म में अभिनेत्री मंदाकिनी को स्तनपान कराते हुए भी दिखाया गया था, उस वक्त भी ये फिल्म इन दृश्यों की वजह से काफी आलोचनाओं के घेरे में रही थी और आज 37 साल बाद भी लोग 'राम तेरी गंगा मैली' को बोल्ड फिल्म के ही रूप में याद करते हैं। इस बारे में जब मंदाकिनी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'सबसे पहले आप लोगों को मैं क्लीयर कर दूं कि वो सिर्फ एक स्तनपान दृश्य नहीं था बल्कि उसे शूट इस तरह से किया गया था कि वो ऐसा लग सके, वो फिल्म की डिमांड पर फिल्माया गया था।'

'वो सीन बहुत ही शुद्धता के साथ शूट किया गया था'

'वो सीन बहुत ही शुद्धता के साथ शूट किया गया था'

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में मंदाकिनी ने कहा कि 'मैं अगर उस सीन को समझाऊं कि वो कैसे शूट किया गया था तो इसमें बहुत लंबा टाइम लग जाएगा। आप स्क्रीन पर जो क्लीवेज देख रहे हैं, वो Technical भी होता है लेकिन आज जिस तरह से फिल्मों में स्कीन शो होता है, उस मुकाबले में तो वो सीन कुछ भी नहीं था। हमें तो अब इस बारे में बात ही नहीं करनी चाहिए। सच कहूं तो वो सीन बहुत ही शुद्धता के साथ शूट किया गया था लेकिन आजकल की फिल्मों में तो सिर्फ कामुकता ही नजर आती है।'

'उनकी खोज मेरे पर आकर खत्म हुई'

'उनकी खोज मेरे पर आकर खत्म हुई'

अपनी डेब्यू फिल्म के बारे में बात करते हुए मंदाकिनी ने कहा कि 'शो मैन राजकपूर फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए एक फ्रेश फेस चाहते थे, वो इस फिल्म के जरिए अपने बेटे राजीव को लॉन्च करने वाले थे इसलिए उनके अपोजिट उन्हें नए चेहरे की ही तलाश थी और मैं सौभाग्यशाली हूं कि उनकी खोज मेरे पर आकर खत्म हुई।'

 'राज कपूर मुझे चाहते थे क्योंकि मैं...'

'राज कपूर मुझे चाहते थे क्योंकि मैं...'

पिछले साल अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने कहा था कि 'उन्होंने 45 दिनों तक फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' की शूटिंग की थी लेकिन मंदाकिनी की वजह से वो फिल्म उनके हाथ से चली गई।'

हर कोई उस भूमिका को निभाना चाहता था

इस बारे में जब मंदाकिनी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'राज कपूर राम तेरी गंगा मैली में गंगा की भूमिका के लिए केवल फ्रेश चेहरा चाहते थे। मुझे पद्मिनी कोल्हापुरी वाली बात की जानकारी नहीं है। मैं केवल इतना जानती हूं कि हर कोई उस भूमिका को निभाना चाहता था लेकिन राज कपूर मुझे चाहते थे क्योंकि मैं एक फ्रेश फेस थी।'

वीडियो 'मां ओ मां'

आपको बता दें कि पूरे 26 साल बात मंदाकिनी ने शोबिज में वापसी की है। उन्होंने अपने बेटे राबिल ठाकुर के साथ वीडियो 'मां ओ मां' में काम किया है। वीडियो रिलीज हो गया है, जिसको लेकर मंदाकिनी काफी खुश और एक्साइटेड हैं। मालूम हो कि मंदाकिनी के इससे पहले आखिरी बार 1996 में फिल्म जोरदार में देखा गया था, जो कि एक फ्लॉप फिल्म थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+