Ram Setu Box Office: क्या अक्षय की फिल्म का फीका पड़ रहा है जादू? जानें, तीसरे दिन कैसा रहा फिल्म का रिस्पॉन्स

अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' का कलेक्शन तीसरे दिन 25 प्रतिशत तक डाउन हुआ है

Ram Setu Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'राम सेतु' को लेकर जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं। काफी समय बाद अक्षय की किसी फिल्म को दर्शकों का इतना अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है। दिवाली की छु्ट्टियों का एक्टर की फिल्म 'राम सेतु' पर अच्छा असर पड़ता नजर आया। गुरुवार की बात करें, तो फिल्म ने 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म शुक्रवार की बजाय दिवाली के एक दिन बाद यानी मंगलवार को रिलीज हुई थी। इसी दिन अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'थैंक गॉड' भी रिलीज हुई थी। हालांकि, 'राम सेतु' 'थैंक गॉड' की तुलना में अच्छी कमाई कर रही है।

Ram Setu

राम सेतु फिल्म एक नास्तिक आर्कियोलॉजिस्ट से आस्तिक बने डॉक्टर आर्यन कुलश्रेष्ठ के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे भारत की विरासत के नष्ट होने से पहले पैराणिक रामसेतु के असल अस्तित्व को साबित करने के लिए मशक्कत करनी होगी। इस फिल्म में अक्षय के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा, सत्यदेव कंचरण और नासर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

बॉक्सऑफिसइंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय की फिल्म रामसेतु का कलेक्शन तीसरे दिन 25 प्रतिशत तक डाउन हुआ है। माना जा रहा है कि शुरू में दिवाली के चलते फिल्म की ओपनिंग अच्छी-खासी हुई। इसके बाद भी त्योहार के वजह से फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया।

अभिषेक शर्मा ने निर्देशन में बनी फिल्म रामसेतु को फैंस को क्रिटिक्स दोनों का ही मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, इसमें हिंदी में 15.2 करोड़, तमिल में एक लाख और तेलुगू में फिल्म ने चार लाख रुपये का कलेक्शन किया था।

अब फिल्म का कलेक्शन तेजी से नीचे गिर रहा है। बताते चलें कि फिल्म राम सेतु को तकरीबन तीन हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा इससे पहले साल 2020 में सूरज पर मंगल भारी फिल्म का भी डायरेक्शन कर चुके हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था।

बताते चलें कि राम सेतु का अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड के साथ बॉक्स पर क्लैश हुआ। लेकिन शुरुआत में अक्षय की फिल्म थैंक गॉड पर काफी भारी पड़ती नजर आई। थैंक गॉड ने दूसरे दिन सिर्फ 6 करोड़ ही कमाए। जबकि राम सेतु के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात की जाए, तो ये तकरीबन 10.60 करोड़ रुपये रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+