Ram Navami 2023: अरुण गोविल से लेकर गुरमीत चौधरी तक, श्रीराम के किरदार में इन एक्टरों ने बनाई अपनी पहचान
TV Celebs In Lord Rama Role: आज राम नवमी के इस पावन अवसर पर आपको कुछ ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने टीवी पर राम का किरदार निभाकर लोगों के दिल में जगह बनाई है।

TV Celebs In Lord Rama Role: आज देशभर में बड़ी ही धूमधूाम के साथ रान नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। लोग भगवान राम की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। आपको बता दें कि ऐसे कई टीवी कलाकार हैं जिन्होंने भगवान राम का रोल निभाकर लोगों ने मन में उनके प्रति एक अलग छवि बना दी है। लोगों को टीवी शोज खत्म हो जाने के बाद आज भी उन कलाकारों में भगवान राम का रूप नजर आता है। छोटे पर्दे पर धार्मिक टीवी शोज का क्रेज शुरुआत से ही देखने को मिलता रहा है। रामानंद सागर के 'रामायण' सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल को तो आज भी लोग जब कभी बाहर देखते हैं तो उन्हें भगवान समझकर उनके पैर छूने लगते हैं। आइए आज राम नवमी के इस पावन अवसर पर आपको कुछ ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने टीवी पर राम का किरदार निभाकर लोगों के दिल में जगह बनाई है।

अरुण गोविल
जब भी भगवान राम की बात होती है तो सबसे पहले अरुण गोविल का नाम ही लोगों को याद आता है। रामानंद सागर के 'रामायण' सीरियल में राम का किरदार एक्टर अरुण गोविल ने ही निभाया था, जो कि खूब फेमस हुआ था। उनकी एक्टिंग से लोग इतने खुश हुए थे कि आज भी अरुण गोविल कहीं जाते तो लोग उनके पैर छूने लगते थे। आज भी लोग उन्हें राम के रूप में ही देखना पसंद करते हैं।

गुरमीत चौधरी
साल 2008 में टीवी पर एक बार फिर से रामायण का क्रेज छाया था। हालांकि इस बार नए 'रामायाण' सीरियल में टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी ने राम का रोल निभाया था। वहीं देबिना बनर्जी माता सीता के रोल में नजर आई थीं। इस जोड़ी को घर-घर में राम-सीता के नाम से खूब पहचान मिली थी। इस शो को रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर ने बनाया था।

आशीष शर्मा
साल 2015 में टीवी सीरियल 'सिया के राम' में एक्टर आशीष शर्मा ने भगवान राम का किरदार निभाया था। उनके इस रोल को लोगों ने खूब पसंद किया था। लोगों का कहना था कि वह प्रभु श्रीराम के रोल में बहुत ही शानदार लग रहे थे। लोगों ने उनके एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी।

पीयूष सहदेव
टीवी के फेमस धार्मिक सीरियल 'देवों के देव महादेव' में भगवान राम का किरदार एक्टर पीयूष सहदेव ने निभाया था। उन्होंने इस सीरियल के माध्यम से घर घर में भगवान श्रीराम के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। आपको बता दें कि ये शो साल 2011 में शुरू हुआ था। इस सीरियल में एक्ट्रेस रुबिना दिलैक माता सीता के रोल में नजर आई थीं।

हिमांशु सोनी
टीवी सीरियल 'राम-सिया के लव-कुश' में एक्टर हिमांशु सोनी ने भगवान श्रीराम का किरदार निभाया था। लोगों को न सिर्फ ये सीरियल पसंद आया था बल्कि भगवान राम का किरदार निभाने वाले एक्टर हिमांशु सोनी की भी जमकर तारीफ हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications