राम चरण को वेल्स विश्वविद्यालय से मिलेगी मानद डॉक्टरेट की उपाधि, आखिर क्यों मिलेगा ये सम्मान?

Ram Charan: साउथ के सुपरस्टार राम चरण न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि एक शानदार इंसान भी है। इस समय राम चरण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि राम चरण जल्द ही अपनी झोली में एक और उपलब्धि जोड़ने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी 13 अप्रैल 2024 को चेन्नई के वेल्स विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिलने वाली है।

साल 2007 में राम चरण ने एक्टिंग करियर में किया था डेब्यू
ये उपाधि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, फेमस डायरेक्टर शंकर और कई जानी मानी हस्तियों को मिल चुकी है। राम चरण ने साल 2007 में फिल्म 'चिरुथा' से एक्टिंग करियर में डेब्यू किया था। अब तक वह कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुक हैं।

ram charan

राम चरण को मिल चुके हैं इतने सम्मान
साउथ के सुपरस्टार राम चरण को अब तक नंदी अवॉर्ड, फिल्मफेयर, साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। उन्हें 'आरआरआर' के लिए बेस्ट एक्टर की श्रेणी में क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। जानकारी के अनुसार वेल्स विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की उपाधि अब तक कई फेमस हस्तियों को दिया जा चुका है। राम चरण को मनोरंजन और बिजनेस में उनके योगदान के लिए ये सम्मान मिला है।

राम चरण के फैंस हुए एक्साइटेड
आपको बता दें कि राम चरण के फैंस अपने पसंदीदा स्टार को इस तरह के सम्मान से सम्मानित होता देख बहुत एक्साइटेड हो गए हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक राम चरण को सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दे रहे हैं।

राम चरण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
राम चरण जल्द ही फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आने वाले हैं। ये एक तेलुगू भाषा की राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसके डायरेक्टर एस शंकर हैं। ये मूवी श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स द्वारा निर्मित है। फिल्म में राम चरण के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, अंजलि, एस जे सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी और नासर नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+