राम चरण को 'इडली' बोलने पर बुरी तरह फंसे शाहरुख खान, आखिर स्टेज पर क्या हुआ था? जानें पूरी सच्चाई
Shah Rukh Khan Ram Charan: मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन समाप्त हो चुका है। इसमें तमाम जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। हालांकि इस फंक्शन की वजह से मशहूर सुपरस्टार शाहरुख खान विवादों में घिर गए हैं।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड के तीनों सुपरस्टार्स सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान ने नाटू-नाटू गाने पर जमकर डांस किया। ये मोमेंट सालों बाद देखना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। इसके बाद साउथ सुपरस्टार राम चरण को भी स्टेज पर बुलाया गया लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से शाहरुख खान सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे हैं।

अंबानी परिवार के ग्रैंड फंक्शन का एक वीडियो काफी चर्चा में है। जिसमें शाहरुख खान काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह राम चरण को स्टेज पर 'इडली' कहकर बुलाया। हालांकि इस पर राम चरण ने कोई रिएक्ट नहीं किया लेकिन उनकी मेकअप आर्टिस्ट को ये बात पसंद नहीं आई और वह तुरंत वहां से चली गई। साथ ही सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया है।
शाहरुख खान के इस व्यवहार के लिए फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल कर रहे हैं। वहीं अब इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सुत्र ने जानकारी दी कि आखिर फंक्शन में ऐसा क्या हुआ था जो कि मामला इतना ज्यादा बढ़ गया। सूत्र का कहना है कि राम चरण को स्टेज पर बुलाने का कोई इरादा नहीं था। ये सब अचानक हुआ था।
सूत्र ने आगे कहा कि, "राम चरण को मंच पर बुलाने का कोई भी प्लान नहीं था। यह सब आखिरी मिनट में जोड़ा गया था। इसके अलावा, स्टेज पर सलमान और शाहरुख अपने सिग्नेचर स्टेप्स को करते हुए साथ में मस्ती कर रहे थे। यह पूरा कार्यक्रम उनकी दोस्ती और उनके स्टारडम को प्रदर्शित करने के लिए था जिसे कोई छू नहीं सकता।''
सूत्र ने ये भी जानकारी दी कि 'सलमान का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत खराब है और केवल मस्ती कर रहे थे। उन्होंने इस फंक्शन के लिए कुछ खास रिहर्सल नहीं की थी। उन्हें नही मालूम था कि कहां खड़ा होना है और बैकग्राउंड डांसर कहां आने वाले हैं। वहां हर कोई तीनों खान की परफॉर्मेंस को एंजॉय कर रहा था।'
बता दें कि, शाहरुख खान के राम चरण को इडली कहने पर साउथ और नॉर्थ की बहस छिड़ गई है। राम चरण की मेकअप आर्टिस्ट ने बीच में फंक्शन छोड़ने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट किया। हालांकि बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया। वहीं लोगों का कहना है कि ये पब्लिसिटी स्टंट है।












Click it and Unblock the Notifications