Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राम चरण और उपासना ने बेटी का नाम रखा क्लिन कारा कोनिडेला, बताया इसका मतलब, शेयर की नामकरण की तस्वीरें

Ram Charan Daughter Name: साउथ के फेमस एक्टर राम चरण और उकी पत्नी उपासना कामिनेनी गत 20 जून 2023 को एक प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बने हैं। शादी के 11 साल बाद उपसना ने बेटी को जन्म दिया है। वहीं गत 30 जून 2023 को राम चरण ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेटी का नाम लोगों को रिवील कर दिया है। इस दिन राम चरण के हैदराबाद स्थित घर पर बेटी के नाम करण का फंक्शन आयोजित किया गया था। इसी सेरेमनी में बेटी का प्यारा नाम रखा गया है।

आपको बता दें कि दादा चिरंजीवी ने ट्विटर की मदद से लोगों को अपनी लाडली पोती का नाम बताया है। वहीं राम चरण और चिरंजीवी के फैंस घर की बेटी के नाम का कनेक्शन फिल्म आरआरआर से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। राम चरण और उपासना की बेटी का नाम क्लिन कारा कोनिडेला है। लोग गूगूल पर इस नाम का मतलब ढूंढने में लगे हैं।

ram charan

बेटी के नामकरण की तस्वीरें वायरल
राम चरण और उपासना ने नामकरण की रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और बताया है कि उनकी बेटी का नाम हिंदू टेक्स्ट ललिता सहस्त्रनाम से इंस्पायर्ड है। वहीं दादा चिरंजीवी ने भी नामकरण सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं जिसमे न्यू बॉर्न बेबी के दादा-दादी और नाना-नानी एकसाथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि बच्ची कपड़े के बने झूले में झूल रही है और सभी लोग बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं।

बेबी का नाम रखा गया क्लिन कारा कोनिडेला
चिरंजीवी ने ट्विटर पर लोगों को बताया है है कि उनकी पोती का नाम क्लिन कारा कोनिडेला रखा गया है। इस नाम को 'ललिता सहस्त्रनाम' से लिया गया है। इसका मतलब शुद्ध करने वाली और परिवर्तनकारी एक एनर्जी है, जो एक आध्यात्मिक जागृति लाती है। चिरंजीवी ने ट्वीट करते हुए लिखा है- हम सभी को विश्वास है कि ये नन्ही परी जब बड़ी होगी, तो उसके नाम की की तरह ये सारी खूबियां उसकी पर्सनैलिटी में शामिल होंगी।

उपसना ने कहा- बेटी से सब लोग बहुत खुश
मां उपासना कामिनेनी ने भी अपनी बेटी की नामकरण की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं और बेटी के नाम का मतलब भी लोगों को बताया है। लोग उपसाना की इन तस्वीरों को खूब प्यार लुटा रहे हैं। उपसना ने बताया है कि उनकी लाडली ने सबको खुश कर दिया है। खासतैर पर नाना-नानी और दादा-दादी खूब खुश नजर आ रहे हैं।

शादी के 11 साल बाद बने पैरेंट्स
उपासना कामिनेनी और राम चरण ने कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद 14 जून 2012 में शादी की थी। शादी के 11 साल बाद वो पैरेंट्स बने हैं। आपको बता दें कि राम चरण जहां अपने पिता चिरंजीवी की तरह ही साउथ फिल्मों के एक बहुत ही फेमस और शानदार एक्टर हैं वहीं उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी अपना पारिवारिक बिजनेस संभालती हैं औ करोड़ों में कमाई करती हैं। उपासना अपोलो हॉस्पिटल्स के साथ जुड़ी हुई हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+