Raksha Bandhan: 'अनुपमा' के राखी ब्रदर निकले अक्षय, 30 साल बाद रूपाली ने बांधी मिस्टर खिलाड़ी को Rakhi

नई दिल्ली, 11 अगस्त। बॉलीवुड के 'मिस्टर खिलाड़ी' यानी की अक्षय कुमार की मोस्टअवेटड फिल्म 'रक्षा बंधन' आज सिनेमाघरों में पहुंची है। फिल्म की ओपनिंग तो अभी तक ठीक-ठाक ही लग रही है, तो वहीं अक्षय कुमार ने जबरदस्त ढंग से इस फिल्म का प्रमोशन भी किया है।

'अनुपमा' के राखी ब्रदर निकले अक्षय कुमार

'अनुपमा' के राखी ब्रदर निकले अक्षय कुमार

इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार 'रविवार विद स्टार परिवार' के शो पर भी पहुंचे थे, जहां कुछ ऐसा हुआ, जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी। दरअसल इस मंच पर अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने फिल्म एक्टर अक्षय कुमार की कलाई पर राखी बांधी, वो भी पूरे तीस साल बाद।

अक्षय कुमार को साल 1992 से जानती हैं रूपाली

अक्षय कुमार को साल 1992 से जानती हैं रूपाली

यही नहीं राखी बांधने के बाद रूपाली ने जो कहा, वो और भी इमोशनल कर देने वाला था। दरअसल रूपाली ने कहा कि 'वो अक्षय कुमार को साल 1992 से जानती हैं। अक्षय उनके राखी ब्रदर भी हैं। जब मैं इनसे पहली बार मिली थी तो मैंने इन्हें राखी बांधी थी लेकिन आज तीस बाद मैंने इनको रक्षासूत्र बांधा है।'

'हमारा कनेक्शन टूट गया था'

'हमारा कनेक्शन टूट गया था'

रूपाली ने कहा कि 'साल 1992 के बाद अक्षय कुमार स्टार बन गए, हमारा कनेक्शन टूट गया था। हम आपस में कभी भी ऐसे मिल नहीं पाए लेकिन एक-दूसरे की खबर जरूर रहती थी।'

'रविवार विद स्टार परिवार' का धन्यवाद

'मैं इस शो 'रविवार विद स्टार परिवार' का धन्यवाद देती हूं, जिसके कारण हम लंबे वक्त से बिछड़े लोग आज यहां पर मिले हैं। आज अक्षय कुमार बॉलीवुड के बहुत बड़े सितारे हैं लेकिन उन्हें मिलने के बाद एक बार जरा सा भी नहीं लगा कि मैं किसी सुपरस्टार से मिल रही हूं। उनकी यही विनम्रता उन्हें औरों से अलग बनाती है।'

फिल्म 'रक्षा बंधन' पर टिकीं निगाहें

मालूम हो कि आनंद एल राय निर्देशित फिल्म 'रक्षा बंधन' में अक्षय कुमार के अपोजिट एक बार फिर से अभिनेत्री भूमि पेडनेकर हैं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत, सादिया खतीब, सहेजमीन कौर और सीमा पाहवा भी हैं। फिल्म भाई-बहनों के रिश्तों की कहानी कहती है। अक्षय की इससे पहले की दो फिल्मे ' बच्चन पांडे' और 'पृथ्वीराज' दोनों ही प्लॉप रही हैं, इसलिए इस फिल्म पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। अब देखते हैं कि फिल्म पर्दे पर कमाल कर पाती है या नहीं?, फिलहाल फिल्म की शुरुआत तो ठीक ही हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+