Raksha Bandhan Songs: इन सुपरहिट गानों से सेलिब्रेट करें रक्षाबंधन, भाई-बहन के प्यार को करते हैं बयां

Raksha Bandhan Songs: 19 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार सेलिब्रेट किया जाएगा। यह दिन हर भाई-बहन के लिए खास होता है। क्योंकि यही मौका होता है जब बहन अपने भाई दिए तोहफों का बेसब्री से इंतजार करती है। ऐसे में हम आपको बॉलीवु़ड के उन गानों के बारे में बताने वाले हैं जिससे आपका त्योहार और खास होगा।

Raksha Bandhan 2024

1.धागों से बांधा गाना
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन जो कि साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इसका ही एक गाना है 'धागों से बांधा' जो कि भाई-बहन के प्यार को दरशाता है।

2. फूलों का तारों का सबका कहना है
फूलों का तारों का सबका कहना है गाना फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा का है। जिसकी कहानी भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित है। ऐसे में रक्षाबंधन के मौके पर ये गाना भी लगा सकते हैं। हालांकि ये एवरग्रीन सॉन्ग है जो कि हर रक्षाबंधन पर लोग सुनना पसंद करते हैं।

3. बहना ने भाई की कलाई से
साल 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'रेशम की डोरी' का गाना 'बहना ने भाई की कलाई से' है। इस फिल्म में धर्मेंद्र और सायरा बानो ने अहम रोल प्ले किया था। ये गाना रक्षाबंधन के त्योहार का जश्न और ज्यादा दोगुना कर देगा।

4. भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना
साल 1959 में आई फिल्म 'छोटी बहन' में 'भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना' गाने को फिल्माया गया था। बलराज साहनी और नंदा ने इसमें अहम भूमिका निभाई थी। उस दौर का ये गाना आज भी मशहूर है और लोग इसे काफी सुनना पसंद करते हैं।

5. हम बहनों के लिए मेरे भईया
'हम बहनों के लिए मेरे भईया' गाना राखी के त्योहार के यादगार गानों में से एक है। इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी। इसे आज भी रक्षाबंधन के मौके पर सुना जाता है। ऐसे में आप भी इन गानों के जरिए अपने त्योहार रौनक को और दोगुना कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+