बूस्टर डोज लगाने के बाद राखी सावंत की हुई ऐसी हालत, लोगों ने कहा- आदिल है इसके लिए जिम्मेदार

राखी सावंत ने मुंबई एयरपोर्ट पर कैमरे के सामने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। कोरोना का बूस्टर डोज लेने के बाद से उनकी तबीयत बिगड़ गई है।

मुंबई, 19 जुलाईः सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत हर दिन इंटरनेट पर छाई रहती हैं। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ ऐसा करती रहती हैं कि लोग उनका चर्चा करने लग जाते हैं। राखी बोलते समय इस बात का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखती हैं कि वह क्या बोल रही हैं और किसके बारे में बोल रही हैं। अब उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर खड़े होकर कैमरे के सामने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। कोरोना का बूस्टर डोज लेने के बाद से उनकी तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है। उनके अंदर बड़ी तेज हलचल मच रही है।

दो रातों से सो नहीं पाई राखी

दो रातों से सो नहीं पाई राखी

राखी सावंत ने मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी तस्वीरे ले रहे पैपराजी से कहा कि वह दो रातों से सो नहीं पाई हैं। राखी की मानें तो कोरोना के बूस्टर डोज में शिलाजीत और वियाग्रा जैसी चीजें मिलाई गई हैं। राखी ने कैमरे के सामने इस बूस्टर डोज को हवस का इंजेक्शन बताया और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बहुत गुस्सा किया।

राखी ने कहा- मोदी जी आपने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

राखी ने कहा- मोदी जी आपने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

आपको बता दें कि राखी सावंत के मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें लेने लगें। राखी ने उनसे बातचीत में कहा- मोदी जी आपने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। मैं दो रातों से सोई नहीं हूं। जब से कोरोना का बूस्टर डोज लगवाया है, तब से मैं सो नहीं पाई हूं। दिल तेजी से धक-धक कर रहा है। मेरी पूरी बॉडी पता नहीं क्या अलग-अलग चीजें मांग रही है। मैं बहुत परेशान हो गई हूं।

राखी की हो रही है बुरी हालत

राखी ने आगे कहा- पता नहीं बॉडी में क्या हो रहा है। आप देख रहे हो मेरा चेहरा सूज गया है। मैं सो नहीं पा रही हूं। कोरोना का बूस्टर डोज लेने के बाद से आधे घंटे की नींद भी नहीं हुई है मेरी। मेरी हालात बहुत बुरी हो रही है। मुझे तो लग रहा है कि यह बूस्टर इंजेक्शन 60, 70, 80, 90 साल के लोगों को लगाना चाहिए। जो लोग बिस्तर से उठ नहीं पाते हैं, उन्हें लगाना चाहिए।

लोग ढूंढ रहे हैं आदिल को

राखी ने कैमरे पर आगे कहा- ये बूस्टर इंजेक्शन मुझे सोने नहीं देता। पागल हो रही हूं। मैं सिर्फ आदिल को ढूंढ रही हूं। किधर है आदिल? मैं आज आदिल से मिलने जा रही हूं। समझ सकते हो इस बूस्टर ने मेरा क्या हाल कर दिया है। मुझे आदिल से मिलने की तड़प हो रही है। उसकी याद आ रही है। मेरे डीएनए में उलाला हो रहा है। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स ने इसके लिए आदिल को जिम्मेदार ठहराया। राखी के इस वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि राखी का आदिल अब कहां है...आजकल वो अकेली घूम रही है।

मोदी जी से गुस्सा है राखी सावंत

मोदी जी से गुस्सा है राखी सावंत

राखी सावंत ने आगे कहा- मोदी जी ये किस चीज का इंजेक्शन है? पता नहीं इसमें कितने जानवरों का क्या-क्या शामिल है। मैं सो नहीं पा रही हूं। मेरी आंखें सूझ गई हैं, मेरा चेहरा सूझ गया है। ये शिलाजीत, वियाग्रा और हवस का इंजेक्शन है भाई। राखी ने इस दौरान फोटोग्राफर्स को बूस्टर डोज नहीं लगवाने के लिए कहा। राखी ने कहा कि जिन लोगों की उम्र 60 साल से ज्यादा हो गई है, जो लोग चल नहीं पाते, ये बूस्टर डोज उनके लिए है। आपक बता दें कि राखी सावंत ने दो दिन पहले बूस्टर डोज लगवाया था और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया था। अब राखी कोरोना के इसी बूस्टर डोज को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर गुस्सा कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+