'मुन्नाभाई' को पछाड़कर डॉक्टर बनीं राखी सावंत, अब दिल के मरीजों का करेंगी इलाज
राखी सावंत इस बार फैंस के सामने कुछ इस अंदाज में नजर आईं कि हमेशा की तरह इस बार भी सुर्खियों में छा गई। ग्रैजुएशन कैप और गाउन में आई राखी सावंत का कहना है कि वे अब दिल के मरीजों का इलाज करेंगी।
मुंबई, 29 जुलाई : बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस को आए दिन आदिल संग स्पॉट किया जाता है। इसके अलावा राखी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी हरकत कर ही डालती हैं, जिससे वे लाइमलाइट में आ जाती हैं। राखी सांवत हमेशा मस्ती भरे अंदाज में नजर आती हैं और फैंस को जमकर एंटरटेन करती हैं। एक बार फिर राखी फैंस के सामने कुछ ऐसे नजर आईं कि हमेशा की तरह इस बार भी सुर्खियों में छा गई। अपने रीसेंट वीडियो में राखी ग्रैजुएशन कैप और गाउन पहने नजर आ रही हैं।

इस आउटफिट में दिखीं राखी
इस बार राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में राखी एक्टर अर्जुन बावजा के साथ नजर आ रही हैं। राखी ने ब्लैक रंग की साड़ी पहनी हुई है।

मुन्ना भाई को पछाड़ेंगी राखी
खास बात तो ये है कि राखी ने ग्रैजुएशन कैप और गाउन भी पहना हुआ है। बेहद फनी अंदाज में राखी पैपराजी से बात करती हैं और बताती हैं कि वे अब डॉक्टर बन चुकी हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस कहती हैं कि वे अपनी स्किल्स से मुन्ना भाई को भी पीछे छोड़ देंगीं।
अर्जुन ने दी बधाई
राखी के ऐसा कहने पर अर्जुन बाजवा भी उन्हें बधाई देते हैं और कहते हैं कि राखी डॉक्टर बन गई हैं और मैं उनका पेशेंट हूं। मैं आज डॉक्टर साहब से मिलने आया हूं। इतने में राखी अर्जुन को देखकर हंसने लगती हैं। राखी कहती हैं कि मैं अर्जुन का दिल निकालकर खा जाऊंगी। राखी का ये वीडियो सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है।

पैपराजी ने ली चुटकी
राखी को ऐसा कहते सुन पैपराजी भी उन्हें बधाई देते हैं। इसके साथ ही कहते हैं कि राखी तो होम वर्क भी नहीं करती लेकिन फिर भी डॉक्टर बन गईं। राखी का ये वीडियो और उनका फनी अंदाज दोनों ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

आदिल को डेट कर रहीं राखी
राखी सावंत की पर्सनल जिंदगी की बात करें, तो एक्ट्रेस दुबई बेस्ड बिजनेसमैन आदिल दुर्रानी को डेट कर रही हैं। आए दिन एक्ट्रेस को उनके लविंग ब्वॉयफ्रेंड संग स्पॉट किया जाता है। इतना ही नहीं, आदिल राखी संग उनके एंटरटेनमेंट में भी खूब साथ देते हैं।

ब्रेकअप की उड़ी खबरें
फैंस को ये कपल बेहद पसंद है। दोनों को साथ में देखने के इंतजार में फैंस पलकें बिछाए बैठे रहते हैं। बीते दिनों राखी और आदिल के ब्रेकअप की खबरें चर्चा में थीं, हालांकि राखी और आदिल दोनों ने ही साथ मिलकर सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया।












Click it and Unblock the Notifications