Rakhi Sawant पर लगे अश्लील वीडियो लीक करने के आरोप, लटकी गिरफ्तारी की तलवार तो SC का किया रुख
Rakhi Sawant news: राखी सावंत एक बार फिर उस वक्त विवादों में आ गईं, जब उनके एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी ने उनपर अश्लील वीडियो लीक करने के आरोप लगा दिये। राखी के पति ने उनपर एफआईआर भी दर्ज कराई थी। हालांकि इससे बचने के लिए राखी भी पुरजोर पैतरे भिड़ाने पर लगी हुई हैं।
हाल ही में राखी सावंत ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था, मगर अश्लील वीडियो के मामले में उन्होंने जो याचिका दायर की थी, वो खारिज हो गई है। ऐसे में राखी ने फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

राखी और आदिल का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तलाक के बाद से ही दोनों एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते रहते हैं। आदिल दुर्रानी ने राखी सावंत पर कुछ प्राइवेट वीडियो लीक करने के आरोप लगाए थे। राखी के खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज कराई थी। मगर राखी ने भी अपने बचाव में दांव खेला और बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की।
इसके बाद राखी की याचिका खारिज हो गई। अब राखी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में अब 22 अप्रैल को सुनवाई होनी है।
बताते चले कि राखी सावंत पर आदिल ने कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। भारतीय दंड संहिता की धारा 500 के तहत राखी पर मानहानि करने, धारा 34 के तहत अपराध के इरादे में साझेदार होने के आरोप लगे हैं।
राखी सावंत पर लगे इन आरोपों पर 22 अप्रैल को सुनवाई होनी है। अब देखना ये होगा कि ये फैसला किसके पक्ष में आता है। फिलहाल तो हमेशा खुश और चुलबुलाने वाली राखी सावंत काफी परेशान नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications