बीच सड़क बंदूक लेकर भागने लगीं राखी सावंत, कहा- 'मैं पाकिस्तान के खिलाफ हूं', कभी PAK की बहू बनने वाली थीं
Rakhi Sawant Video: सोशल मीडिया की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपने अतरंगी वीडियोज और बयानबाजी के चलते खबरों में छाई रहती हैं। वह अक्सर किसी भी बात को लेकर बीच सड़क पर ड्रामा करने लगती हैं। अब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बंदूक उठा ली है।
पाकिस्तान के खिलाफ बोलती नजर आईं राखी सावंत
आपको बता दें कि राखी सावंत लाइमटाइट में रहने के लिए सरेआम कुछ भी कहती और करती नजर आती हैं। वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है। फिलहाल राखी सावंत पाकिस्तान के खिलाफ बोलती नजर आ रही हैं।

राखी सावंत ने उठाई पाकिस्तान के खिलाफ बंदूक
राखी सावंत ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राखी बंदूक हाथ में लिए सेना की यूनिफॉर्म पहने नजर आ रही हैं। राखी सावंत ने अपनी पोस्ट में लिखा है- ऑपरेशन सिंदूर। राखी सावंत ने उठाई पाकिस्तान के खिलाफ बंदूक। आपको बता दें कि राखी ने हाथ में 2 से 3 बंदूक ले रखे हैं।
पाकिस्तान में अपने लिए दूल्हा ढूंढ रही थीं राखी सावंत
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही राखी सावंत पाकिस्तान में अपने लिए दूल्हा ढूंढ रही थीं। उस समय राखी सावंत ने कहा था कि वह तीसरी शादी करना चाहती हैं। राखी सावंत ने बताया था कि वह पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान के प्यार में हैं और उनसे शादी करना चाहती हैं।
पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान से शादी करना चाहती थीं राखी
उस समय राखी सावंत ने कहा था- मैं और पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान एक-दूसरे से प्यार करते हैं। हमारी लव मैरिज होगी। ऐसे में दोनों देश के रिश्ते भी सुधरेंगे। हालांकि डोडी खान ने बाद में राखी सावंत से शादी करने से साफ इनकार कर दिया था।
पाकिस्तानी मुफ्ती अब्दुल कवी से शादी के लिए रखी थी ऐसी शर्त
-इसके बाद राखी सावंत ने कहा था कि वह पाकिस्तानी मुफ्ती अब्दुल कवी के साथ निकाह करेंगी। लेकिन इसके लिए उनकी कुछ शर्ते हैं। राखी सावंत ने कहा था- उनके ऊपर 6 से 7 करोड़ रुपए का कर्ज है, जिसे मुफ्ती अब्दुल कवी को चुकाना होगा। मुफ्ती अब्दुल कवी ने भी शादी के लिए हां कह दिया था लेकिन बाद में ये शादी नहीं हुई।
-वहीं राखी सावंत के लेटेस्ट वीडियो को देखने के बाद लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ लोग तो उन्हें दोबारा पाकिस्तान भेज देना चाहते हैं। लोग राखी सावंत के इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications