'सीमा हैदर पाकिस्तानी नहीं है, भारत की बहू है', राखी सावंत का बड़ा खुलासा, ड्रामा क्वीन का उड़ा मजाक
Rakhi Sawant and Seema Haider: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गत 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस घटना में 26 लोगों की जान गई है और कई लोग घायल हुए हैं। इस भयावह घटना ने लोगों को सदमे में डाल दिया है।
क्या पाकिस्तान लौटेंगी सीमा हैदर?
वहीं इस आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तानियों को अपने वतन लौटने का आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद से सवाल उठ रहे हैं कि क्या सीमा हैदर को भी पाकिस्तान लौटना होगा?

पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश
आपको बता दें कि सीमा हैदर ने साल 2023 में अवैध रूप से भारत में एंट्री की थी। सीमा ने भारत में आकर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के रहने वाले सचिन मीणा से शादी कर ली थी। वहीं अब पहलगाम के टैरेर अटैक के बाद केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश दिया है।
सीमा हैदर को सपोर्ट कर रही हैं राखी सावंत
-पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया जा रहा है। ऐसे में अब पाकिस्तान की रहने वालीं सीमा हैदर पर भी उनके देश लौटने का प्रेशर बन रहा है। वहीं इस मामले में अब सोशल मीडिया की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने भी अपना बयान दिया है।
-आपको बता दें कि राखी सावंत पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर का सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। इस मामले में सावंत राखी का कहना है कि सीमा हैदर अब भारत की बहू हैं। उसके साथ अन्याय करना नहीं करना चाहिए।
'सीमा हैदर को सचिन मीणा से प्यार है, वो मां बन चुकी हैं'
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा है- सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं भेजा जाना चाहिए। वह सचिन मीणा की पत्नी और उसके बच्चे की मां हैं। वह भारत के सचिन मीणा से प्यार करती हैं। वह अब भारत की हो चुकी हैं क्योंकि वह सचिन के बच्चे की मां बन चुकी हैं।
'महिला के साथ इस तरह का अन्याय नहीं होना चाहिए'
राखी सावंत ने वीडियो में कहा है- किसी भी महिला के साथ इस तरह का अन्याय नहीं होना चाहिए और सीमा हैदर तो अब भारत की बहू बन चुकी हैं। ऐसे में आप सीमा हैदर के साथ इस तरह का गलत काम नहीं कर सकते हैं। आप सीमा के साथ बुरा व्यवहार नहीं कर सकते हैं।
'सीमा हैदर अब उत्तर प्रदेश की बहू है'
वीडियो में राखी सावंत आगे कहती हैं- सीमा हैदर अब उत्तर प्रदेश की बहू है इसलिए उसे भारत छोड़ने के लिए न कहें। महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। क्या आप लोग समझ रहे हैं? अन्याय मत करो। हमें नहीं पता है कि कौन सा षड्यंत्र किया जा रहा है, भगवान ही जाने लेकिन किसी मासूम के साथ गलत नहीं होना चाहिए। सीमा हैदर मासूम है। उसे भारत छोड़ने के लिए नहीं कहना चाहिए।
'सीमा हैदर अब पाकिस्तानी नहीं हैं, वह भारत की बहू हैं'
राखी सावंत ने कहा है- मैं मानती हूं कि सीमा हैदर अब पाकिस्तानी नहीं है। वह अब इंडिया की बहू हो गई हैं। सचिन मीणा के साथ शादी करके वह हिंदू बन चुकी हैं। वो भारत के पक्ष में नारे लगाती है। वह सचिन के बच्चे की मां बन गई हैं। उन्हें पाकिस्तान नहीं भेजा जाना चाहिए। वह कोई फुटबॉल नहीं है कि आप उसे बाहर निकाल दो। मेरी आपसे विनती है। प्लीज ऐसा मत करो।
पाकिस्तान में तीसरी शादी करने वाली थीं राखी सावंत
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ये खबर आई थी कि राखी सावंत पाकिस्तान की बहू बनने वाली थीं। कहा जा रहा था कि राखी सावंत ने पाकिस्तान में ही तीसरी शादी करने का फैसला किया था। दरअसल राखी कुछ समय पहले अपनी दोस्त से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंची थीं।
58 साल के पाकिस्तानी मुफ्ती से शादी करने वाली थीं राखी सावंत
-पाकिस्तान पहुंचकर उन्होंने ये फैसला लिया था कि वह इसी मुल्क की बहू बनेंगी। पहले उन्होंने कहा था कि वह पाकिस्तानी एक्टर और मॉडल डोडी खान से शादी करेंगी लेकिन बाद में राखी ने कहा था कि वह 58 साल के पाकिस्तानी मुफ्ती अब्दुल कवी के साथ निकाह करना चाहती हैं।
-राखी सावंत ने कहा था कि उन पर करीब 7 करोड़ रुपए का कर्ज है जिसे उनके होने वाले पति मुफ्ती कवी को चुकाना होगा। वहीं मुफ्ती अब्दुल कवी ने साफ कह दिया था कि वह राखी का सारा कर्ज उतारने के लिए तैयार हैं। राखी का कर्ज उतारना अब उनकी जिम्मदारी है।
-इसके अलावा राखी सावंत ने मुफ्ती कवी से निकाह पर मेहर के तौर पर एक खास चीज की डिमांड की थी। उन्होंने कहा था कि वो भारत और पाकिस्तान के बीच शांति और दोस्ती चाहती हैं। अगर ऐसा होता हो तो वह इसके लिए खुद की कुर्बानी देने को भी तैयार हैं।
शादी का प्लान टालकर भारत लौट आई हैं राखी सावंत
वहीं अब राखी सावंत तीसरी शादी का प्लान कैंसिल कर भारत लौट आई हैं। उन्होंने पाकिस्तान में कोई शादी नहीं की है। अब वह भारत की बहू सीमा हैदर के सपोर्ट में उतर चुकी हैं और कह रही हैं कि सीमा इंडिया की बहू है, उसे पाकिस्तान नहीं भेजना चाहिए।
राखी सावंत का जमकर उड़ाया जा रहा मजाक
-राखी सावंत का ये ड्रामा देखकर लोग अब उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। लोगों की मानें तो राखी को तो पाकिस्तान ने स्वीकार नहीं किया और अब वह सीमा हैदर को लेकल ड्रामा कर रही हैं। लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और राखी की आलोचना कर रहे हैं।
-लोगों की मानें तो राखी सावंत कैमरे पर कुछ भी बोलने से कतराती नहीं हैं। उनका ड्रामा कहीं भी शुरू हो जाता है और उन्होंने अपने इस ड्रामे में सीमा हैदर को भी लपेट लिया है। वो अब सीमा हैदर को अपने पास रखना चाहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications