' राखी ये सब नाटक...' अस्पताल में भर्ती हैं राखी सावंत, एक्स पति रितेश ने बताया एक्ट्रेस का हाल
Rakhi Sawant Hospitalised: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत बीती शाम अस्पताल में अचानक भर्ती हो गईं। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि फैंस को लगा कि राखी का ये सब महज ड्रामा है। लेकिन अब उनके एक्स पति रितेश ने बताया कि उनकी हालत नाजुक है।
रितेश ने राखी सावंत का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि, राखी अस्पताल में भर्ती है। उनकी स्थिति फिलहाल काफी गंभीर है। कल हमलोग रात से अस्पताल में हैं। रात को उनके सीने में बहुत ज्यादा तेज दर्द हुआ। कल रात में उन्होंने शिकायत की कि उनको तेज दर्द हो रहा है और वह हाथ भी नहीं उठा पा रही हैं। साथ ही उनको सीने में सेंटर में दर्द हो रहा है।'

रितेश ने बताया कि राखी की हालत काफी नाजुक है। विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रितेश ने कहा कि, 'ये कोई मजाक का मुद्दा नहीं है। राखी ने अपनी एक ऐसी इमेज बना ली है कि जिसमें कि लोगों को लगता है कि वो ड्रामा कर रही हैं। मैं आपको सीधा बोलूंगा राखी की हालत क्रिटिकल है। भेड़िया आया वाली कहानी उसके साथ हमेशा रिपीट होती है।'
रितेश ने आगे बताया कि राखी ये कोई ड्रामा नहीं कर रही हैं उनकी असल में हालत खराब है। रितेश ने कहा कि, 'लोगों को लग रहा है कि वह नाटक कर रही हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। जो लोग दिल से उसे जानते हैं उसके लिए प्रार्थना करें कि वो जल्द ठीक हो जाए। उनका ईसीजी और ईको हो चुका है। अब वह उनकी एंजियोग्राफी की तैयारी कर रहे हैं।'
वहीं राखी सावंत के भाई राकेश ने जूम को दिए इंटरव्यू में बताया था एक्ट्रेस की हालत काफी नाजुक है। जिन लोगों को लग रहा है कि ये पब्लिसिटी स्टंट है तो ऐसा कुछ नहीं है। राकेश ने कहा, 'कुछ लोगों ने उसके पैसे खा लिए हैं। मेरी बहन को आज इतना टेंशन हो गई है कि उसको हार्ट की बीमारी हो गई। उसका एक बार ऑपरेशन हो जाए तो फिर से हंसने लगेगी।'












Click it and Unblock the Notifications