'रितेश के साथ फिजिकल हुई थीं राखी सावंत और फिर....', आदिल खान ने एक्ट्रेस की पहली शादी को लेकर कही ये बड़ी बात

Adil Khan On Rakhi Sawant: इस समय सोशल मीडिया पर राखी सावंत और उनके पति आदिल खान दुर्रानी छाए हुए हैं। खबर है कि आदिल खान को जमानत मिल गई है और फिलहाल वह जेल से बाहर आ गए हैं। बाहर आते ही उन्होंने राखी सावंत की पोल खोलना शुरू कर दिया है। आदिल की मानें तो राखी सावंत द्वारा उन पर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं। आदिल को राखी ने फंसाया है। आदिल खान ने एक इंटरव्यू में राखी सावंत और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले हैं। आदिल ने कैमरे पर बताया कि कैसे राखी ने उन्हें अपने जाल में फंसाया। आदिल ने राखी सावंत की पहली शादी को लेकर भी कई खुलासे किए हैं।

'राखी सावंत ने हमेशा खुद को बताया था सिंगल'
आपको बता दें कि राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान को एक ड्राइवर बताया था। इस बात पर सफाई देते हुए आदिल ने कहा- मैं एक बिजनेसमैन हूं। मेरा मैसूर और बेंगलुरु में बिजनेस है। मैंने एमबीए किया हुआ है। मैं अपना पारिवारिक बिजनेस संभालता हूं। न तो मैं कोई ड्राइवर हूं और न ही किसी ड्राइवर फैमिली से हूं। इसके बाद आदिल ने कहा- एक दोस्त के जरिए मैं राखी सावंत से मिला था। उससे मिलने से पहले तक मैं उसके बारे में कुछ नहीं जानता था। मैंने जब राखी से उनके स्वयंवर और दीपक कलाल के बारे में पूछा था तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी सही से नहीं बताया था।

Rakhi Sawant

रितेश को लेकर आदिल ने किए खुलासे
आदिल खान ने राखी सवंत के पहले पति रितेश के बारे में भी कई खुलासे किए हैं। आदिल ने कहा- राखी ने अपनी मां के सिर पर हाथ रखकर कहा था कि उन्होंने रितेश से शादी नहीं की है। इस बात पर मैंने भरोसा किया था। कोर्ट में भी राखी ने खुद को सिंगल बताया था। फिर दिवाली के समय लंदन में एक शो था, जिसमें शामिल होने के लिए राखी वहां गई थीं। उस वक्त मैं दुबई में था। उनके लौटने के बाद एक दिन अचानक ही मेरी नजर उनके फोन के मैसेज बॉक्स पर पड़ी।

'रितेश के साथ फिजिकल हुई थीं राखी सावंत'
आदिल ने आगे कहा- राखी के फोन में कुछ वॉइस नोट्स थे, जो मैंने सुने थे। उसमें राखी ने कहा था- रितेश मैंने आदिल से शादी करके गलती कर ली है। तुम मेरी ही जान हो। मेरे 7 दिन आपके साथ बहुत अच्छे रहे। मैं इन दिनों को भूल नहीं सकती। तुम्हारे साथ जो भी फिजिकल हुआ, मुझे मेरी पूरी मेमोरीज याद आ गई। आदिल ने कहा- इसके बाद मैंने राखी के बारे में तब छानबीन शुरू की जब वह बिग बॉस मरीठी में हिस्सा लेने पहुंची थीं।

राखी सावंत को आदिल दिलाएंगे सजा
आदिल खान ने इंटरव्यू में कहा- जब मैं जेल से बाहर आया तो राखी सावंत ने मुझे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया कि आप बाहर आ गए हैं तो आपको बधाई हो। आपकी बीएमडब्ल्यू कार और कुछ कपड़े मेरे पास हैं, मुझसे आकर ले जाओ। राखी ने मुझसे कहा- जो कार आपने मुझे दी थी, उसकी चाबी गुम गई है। आदिल खान का कहना है कि वह अब जल्द ही राखी सावंत के खिलाफ लीगल एक्शन्स लेंगे। वह न्याय के लिए लड़ेंगे, चाहे उन्हें पीएम से भी बात करनी पड़े। वह राखी को सजा जरूर दिलवाएंगे ताकि वह दोबारा किसी लड़के के साथ ऐसा न कर पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+