राखी सावंत के एक्स पति आदिल खान का नया कांड! ऐसे छुपकर कर ली दूसरी शादी, जानें कौन है नई दुल्हनिया?
Rakhi Sawant and Adil Khan: सोशल मीडिया की पॉपुलर ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं। खबर है कि राखी सावंत के एक्स पति आदिल खान ने दोबारा शादी कर ली है। आदिल ने ये शादी बिल्कुल गुपचुप तरीके से की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 'बिग बॉस 12' की एक्स कंटेस्टेंट से शादी की है। इस खबर के सामने आने के बाद से लोग हैरान हो गए हैं।
राखी सावंत और आदिल खान की कहानी
आपको बता दें कि कुछ समय पहले राखी सावंत और उनके एक्स पति ने मीडिया के सामने एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए थे। राखी सावंत ने उस समय अपने पति आदिल पर धोखेबाजी से लेकर प्रताड़ना तक के कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद आदिल खान जेल भी गए थे। जेल से जमानत पर बाहर निकलकर आदिल ने कैमरे के सामने राखी सावंत की पोल खोली थी और उन्हें झूठा कहा था।

2 मार्च 2024 को आदिल खान ने कर ली है दूसरी शादी
फिलहाल ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आदिल खान दुर्रानी के एक करीबी सोर्स ने खुलासा किया है आदिल ने गुपचुप तरीके से गत 2 मार्च 2024 को जयपुर में शादी कर ली है। ये शादी बहुत ही प्राइवेट तरीके से की गई है। सोर्स ने बताया कि आदिल खान की शादी बिग बॉस 12 की एक्स कंटेस्टेंट सोमी खान से की है।
अपनी नई शादी को गुप्त रखना चाहते हैं आदिल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आदिल खान इस शादी को गुप्त रखना चाहते हैं और यही कारण है कि उन्होंने इसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। आपको बता दें कि सोमी खान टीवी एक्ट्रेस सबा खान की बहन हैं। आदिल और सोमी दोनों ने अपनी शादी को सीक्रेट रखा है। इसकी वजह ये है कि आदिल कई वजहों से पिछले काफी समय से सुर्खियों में रहे हैं। वह और सोमी खान नहीं चाहते कि शादी की खबर इतनी जल्दी बाहर आए।
कौन हैं आदिल खान की नई पत्नी सोमी खान
जानकारी के अनुसार सोमी खान और सबा खान टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। दोनों बहनें जयपुर की रहने वाली हैं। फिलहाल दोनों अपने करियर चे चलते मुंबई में रहती हैं। सोमी खान और सबा खान टीवी एक्ट्रेसेस हैं। सोमी खान ने 'न्याय: द जस्टिस', 'केसरिया बालम' और 'हमारा हिंदुस्तान' जैसे टीवी शोज किए हैं। वहीं कई बार आदिल को सोमी और सबा खान के साथ पार्टी करते हुए देखा गया है।
अगस्त 2023 में जमानत पर जेल से बाहर आए थे आदिल
मीडिया रिपोर्ट्सकी मानें तो आदिल खान अगस्त 2023 में जमानत पर जेल से बाहर आए थे। बाहर आते ही उन्होंने राखी पर 200 करोड़ रुपये का मानहानि का केस किया था और एक्ट्रेस पर कई तरह के गंभीर आरोप भी लगाए थे। वहीं इसके बाद राखी सावंत ने अंधेरी कोर्ट में आदिल की जमानत रद्द करने की याचिका दायर की थी।
आदिल खान के खिलाफ जारी हो सकता है गैर-जमानती वारंट
खबर है कि आदिल खान को अपना जवाब दाखिल करने का आखिरी मौका दिया गया था। गत 6 मार्च 2024 को अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पुलिस को आरोप पत्र दायर करने का निर्देश दिया है और कहा है कि अगर आदिल अभी भी उपस्थित नहीं हुए या अपना जवाब दाखिल करने में विफल रहते हैं, तो उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications