'अभी अंदर जाकर लव लपाड़ा भी करना है...' जब आदिल संग वैनिटी वैन में घुसी राखीं
राखी सावंत अपने लविंग ब्वॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग जबसे रिलेशनशिप में आई हैं, तबसे वे खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में राखी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
मुंबई, 9 अगस्त: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को अच्छे से पता है कि सुर्खियों में कैसे बने रहना है। आए दिन ड्रामा क्वीन अपने फैंस को जमकर एंटरटेन करती हैं। हर दिन राखी के पास एंटरमेंट का भरपूर डोज मिल ही जाता है। एक्ट्रेस अपने लविंग ब्वॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग जबसे रिलेशनशिप में आई हैं, तबसे वे खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में राखी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल संग बारिश का मजा लेती हुई दिखाई दे रही हैं।

आदिल संग स्पॉट हुईं राखी
राखी सावंत को अकसर अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल संग स्पॉट किया जाता है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आदिल संग मस्ती करते हुए वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी दोनों की कैमिस्ट्री खूब पसंद आती है।

आदिल संग बारिश का ले रहीं मजा
हाल ही में राखी सावंत ब्वॉयफ्रेंड आदिल संग बारिश का मजा लेती हुई नजर आईं। इस दौरान राखी और आदिल के साथ एक और शख्स नजर आया। राखी ने कहा कि वे हीरो और विलेन के साथ हैं।
राखी को करना है लव लपाड़ा
इसके बाद राखी वैनिटी वैन की ओर जाने के लिए मुड़ीं तो पैपराजी ने पूछा कि वैनिटी में जा रही हैं? तो राखी बोलीं, कि हां! आदिल के साथ अंदर जाकर थोड़ा लव लपाड़ा भी तो करना है। इसके बाद राखी सावंत सावंत ने कहा कि विलेन को अंदर आने की इजाजत नहीं है।

वायरल हो रहा राखी का वीडियो
राखी का ये वीडियो मशहूर सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। राखी का ये अंदाज फैंस को खूब भा रहा है। राखी आदिल के साथ खूब मस्ती करती हुई दिख रही हैं।

राखी को बताया चुड़ैल
बताते चलें कि बीते दिनों राखी का नो मेकअप लुक बड़ा वायरल हुआ। राखी जब बाइक राइड पर निकलीं तो उन्होंने बिल्कुल भी मेकअप नहीं किया हुआ था। ऐसे में राखी को लेकर यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए। कई यूजर्स ने तो राखी को ये तक कह दिया कि वे चुड़ैल लग रही हैं।

एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
हाल ही में राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि जिम बंद होने के बाद मैं कॉफी पीने चली गई। राखी ने कहा कि आज संडे है, तो मैं जल्दी जिम आ गई थी। मैं छह बजे ही आ गई थी और मेरे किक बॉक्सिंग वाले जो सर हैं उनके साथ कॉफी पीने जा रही हूं। मेरे पास सिर्फ आधा घंटा है।












Click it and Unblock the Notifications