Rakhi Sawant: अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को हिरासत में लिया, शर्लिन चोपड़ा ने की थी शिकायत

शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर राखी सावंत को अंबोली पुलिस ने हिरासत में लिया है। शर्लिन चोपड़ा ने भी ट्विटर के जरिये इस बात की जानकारी दी।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों काफी परेशानियों से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस ने बीते दिनों अपनी मां की बीमारी की खबर दी थी। ब्रेन ट्यूमर और कैंसर से जूझ रही अपनी मां को लेकर राखी पहले ही काफी परेशान हैं और अब एक्ट्रेस को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर ये कि राखी सावंत को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जी हां! पुलिस ने राखी संग अपनी फाइट को लेकर बीते दिनों चर्चा में रहीं अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद उन्हें हिरासत में लिया है।

हिरासत में राखी सावंत

हिरासत में राखी सावंत

दरअसल, अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को हिरासत में लिया है। एफआईआर 883/2022 के संबंध में राखी की गिरफ्तारी हुई है। कल यानी 18 जनवरी को एबीए 1870/2022 को मुंबई पुलिस सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था। आज दोपहर 3 बजे राखी सावंत को डांस अकेडमी भी लॉन्च करनी थी। लेकिन इससे पहले ही उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है।

शर्लिन चोपड़ा ने किया ट्वीट

बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने राखी को लेकर जानकारी ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने बताया कि एफआईआर 883/2022 के संबंध में राखी की गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले एबीए 1870/2022 को मुंबई पुलिस सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था। राखी के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

आपत्तिजनक भाषा का किया इस्तेमाल

आपत्तिजनक भाषा का किया इस्तेमाल

टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने कहा कि शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर राखी सावंत के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्टर की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शर्लिन का आरोप है कि राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा का एक विवादित वीडियो सबको दिखाया और साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शर्लिन के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया।

राखी पर छाए मुसीबत के बादल

राखी पर छाए मुसीबत के बादल

राखी सावंत इन दिनों काफी परेशान हैं। हाल ही में सोशल मीडिया के जरिये उन्होंने फैंस को अपनी मां की बीमारी की खबर दी। राखी ने बताया कि उनकी मां की हालत इतनी खराब है कि वो ना तो किसी से बात कर रही हैं और ना ही किसी को पहचान पा रही हैं।

मिसकैरेज की खबर से परेशान हुए फैंस

मिसकैरेज की खबर से परेशान हुए फैंस

वहीं राखी सावंत ने फैंस को अपने मिसकैरेज की जानकारी देकर हैरान कर दिया। विरल भयानी के मुताबिक, एक्ट्रेस ने उनसे बातचीत में बताया कि एक वक्त था जब उनका मिसकैरेज हुआ था। हालांकि, बाद में आदिल दुर्रानी ने राखी के मिसकैरेज की खबर को सिरे से खारिज कर दिया। आदिल ने कहा कि ये फेक न्यूज है और सबसे ऐसी खबरें ना फैलाने की रिक्वेस्ट भी की।

Recommended Video

    Rakhi Sawant शादी के बाद मां को लेकर परेशान , Mukesh Ambani ने की मदद | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+