'शाहरुख खान मुझे अपना...', राखी सावंत ने किंग खान से की अजीब डिमांड, बोली- 'मैं सरोगेट कर सकती हूं'
Rakhi Sawant Demand Shah Rukh Khan: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन अक्सर अपनी निजी जिंदगी और विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। कई बार वह कुछ ऐसा कह देती हैं जिसके कारण फैंस उनका जमकर मजाक उड़ाते हैं। एक बार फिर राखी सावंत ने ऐसा बयान दिया जिससे सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई।
राखी सावंत पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया से दूर थीं। वह बेहद कम सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं। लेकिन अब उन्होंने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से ऐसी डिमांड कर डाली जिसे सुनकर सभी फैंस हैरान रह गए। दरअसल, राखी सावंत ने शाहरुख खान से किसी फिल्म को लेकर बल्कि खुल्लम खुला स्पर्म की डिमांड कर डाली।

हाल ही में फिल्मीग्यान ने राखी सावंत का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उनसे इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि, कोई ऐसा बॉलीवुड स्टार जिसे आप पापा बनाना चाहते हो? इस पर राखी सावंत ने जवाब देते हुए कहा, 'शाहरुख! शाहरुख खान मुझे अपना स्पर्म दे सकते हैं और मैं सरोगेट कर सकती हूं। उनके बेबी कितने ज्यादा क्यूट हैं।'
राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके इस बयान के लिए लगातार ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये कैसी डिमांड करती है राखी'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसकी एक्साइटमेंट तो देखा बहन वो शाहरुख है कमल खान नहीं।' एक ने लिखा, इसको कोई पूछता ही नहीं और नई- नई मांग कर रही है।' इस तरह से कमेंट कर लोग राखी का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।
बता दें कि, राखी सावंत आदिल खान दुर्रानी से अलग हो चुकी हैं लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। हाल ही में आदिल का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह शर्लिन चोपड़ा का हाथ थामे हुए नजर आए थे। इससे पहले दोनों का रक्षाबंधन मनाते हुए वीडियो सामने आया था। वहीं राखी सावंत आदिल पर लगातार आरोप लगाई जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications