Rakhi Sawant फिर से बनेंगी दुल्हन, एक्ट्रेस ने किया शादी का ऐलान, कहा- 'मुझे तलाक मिल जाए फिर...'

Rakhi Sawant Marriage: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपनी अजीबो-गरीब हरकतों को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राखी ने ऐलान किया कि वह आदिल खान दुर्रानी के बाद फिर से शादी करना चाहती हैं।

हाइलाइट्स

फिर से दुल्हन बनेंगी राखी सावंत

जब तक अच्छा लड़का नहीं मिलता तब तक करेंगी शादी

राखी सावंत ने कहा- 'मुझे तलाक का है इंतजार'

ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर चर्चा में आ गईं। ड्रामा की आदिल खान दुर्रानी संग शादी चल भी नहीं पाई कि उन्होंने एक बार फिर दुल्हन बनने का ऐलान कर दिया। राखी सावंत ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि, वह फिर से अपना घर बसाना चाहती हैं और जब तक उन्हें अच्छा लड़का नहीं मिल जाता वह शादी करती रहेंगी।

Rakhi Sawant

फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत ने कहा कि, 'कृपा होगी अगर कैसे भी कर के कोर्ट मुझे मेरे पैसे और आदिल से तलाक दिला दे। ताकि मैं दोबारा फिर से भविष्य में अच्छे लड़के से शादी कर सकूं। मैं आज ऐलान करती हूं कि मैं तब तक शादी करती रहूंगी जब तक मुझे अच्छा लड़का नहीं मिल जाता।'

राखी सावंत यही नहीं रुकी उन्होंने आगे यह भी कहा कि, 'मैं तब तक प्यार करती रहूंगी। क्योंकि ये मेरी लाइफ है और जिंदगी हमें एक ही बार मिलती है। मर जाऊंगी जब तो दूसरी लाइफ नहीं मिलने वाली है। हॉलीवुड में जाकर देखो वहां तो 5-5 शादी करते हैं। इतने बॉयफ्रेंड और इतने रिलेशनशिप होते हैं। लेकिन केवल हिंदुस्तान में ही लोगों को जीने नहीं देते। बाकी जगह सब लोग खुश हैं।' राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि, राखी सावंत की पिछले साल 2022 में आदिल खान दुर्रानी से शादी हुई थी लेकिन ये 1 महीने भी नहीं टिक पाई। एक्ट्रेस ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया जिसकी वजह से आदिल को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। अब ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया है और एक्ट्रेस लगातार तलाक की मांग कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+