Kim Kardashian का अवतार बन सड़क पर घूम रही थीं राखी सावंत तो लोगों ने कहा- हे भगवान भला करो
मुंबई। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहे जाने वाली राखी सावंत लाइमलाइट में आने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। लोग और मीडिया की नजर उनपर कैसे बनी रहे ये उनको भली-भांति आता है। किसी बड़े मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देकर भी राखी सावंत सुर्खियों में बनी रहती हैं। गरीबों को खाना खिलाने से लेकर अपने फैशन स्टाइल तक के लिए राखी चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वहीं अब एक बार फिर राखी खबरों में हैं, हालांकि वो इस बार बहुत ही ज्यादा बोल्ड ड्रेसिंग सेंस को लेकर खबरों में हैं।

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की टिकट बुक कराने के लिए आई थीं राखी
हाल ही में राखी को मुंबई में पैपराजी ने स्पॉट किया। राखी के इस दौरान वन ऑफ शोल्डर पिंक हिप लाइन शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। राखी ने किम कदर्शियां के अवतार को कॉपी किया था। इस ड्रेस पहनकर वह आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की टिकट बुक कराने के लिए आई थीं। इस दौरान राखी के साथ उनके मुंहबोले भाई भी थे।

फूशिया पिंक कलर की रफ्ल्ड ड्रेस में थीं राखी
राखी की ड्रेस की बात करें तो यह फूशिया पिंक कलर की रफ्ल्ड ड्रेस थी। फ्रंट से इसपर बड़ा सा फूल बना था। राखी ने इसे सेम कलर के अंडरपैंट्स के साथ कैरी किया था। फ्लावर प्रिंट थाई हाई बूट्स पहने थे। इसके अलावा ग्लासेस लगाए रखा था और हगले में स्वरोस्की का नेकपीस पहना था और अपने ब्लॉन्ड बालों को खुला रखा था।
यूजर्स ने बताया दूसरी उर्फी जावेद
हालांकि राखी का यह स्टाइल स्टेटमेंट लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आया। राखी के पहनावे को लेकर ट्रोलर्स ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि उर्फी जावेद के बाद अब यह भी। एक और यूजर ने लिखा कि हे भगवान कर भला।

हाल ही में पति रितेश से खत्म किया था रिश्ता
बता दें कि हाल ही में वैलेंटाइन डे के दिन राखी ने अपने पति रितेश से ब्रेकअप कर लिया था। वहीं कंगना रनौत के शो को लेकर भी राखी ने हाल ही में बयान दिया था। राखी ने कहा था कि उनके एक्स हस्बैंड को लॉक अप शो से ऑफर आया है पर उन्हें नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications