Rakesh Roshan Hospitalised: राकेश रोशन की बिगड़ी तबीयत, ICU में हुए भर्ती, जानें क्या हुआ उनके साथ
Rakesh Roshan Hospitalised: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर राकेश रोशन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद से उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं।
राकेश रोशन की तबीयत हुई खराब
फिलहाल राकेश रोशन की बेटी सुनैना रोशन ने अपने पापा के हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट लोगों के साथ शेयर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राकेश रोशन की तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था।

ICU में भर्ती थे राकेश रोशन
राकेश रोशन की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू (ICU) में भर्ती किया था। बाद में जांच में पता चला कि उन्हें एंजियोप्लास्टी की जरूरत है। ऐसे में राकेश रोशन की एंजियोप्लास्टी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
राकेश रोशन की हुई एंजियोप्लास्टी
फिलहाल खबर है कि राकेश रोशन की हालत अब पहले से काफी बेहतर है। उन्हें आईसीयू से नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। बेटी सुनैना रोशन ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा है- पापा की एंजियोप्लास्टी हो चुकी है और अब वह रिकवरी कर रहे हैं। कोई घबराने वाली बात नहीं है, वह डॉक्टरों की निगरानी में पूरी तरह आराम कर रहे हैं।
ऋतिक रोशन रख रहे हैं पापा का ख्याल
जानकारी के अनुसार राकेश रोशन की देखभाल में उनके बेटे ऋतिक रोशन, बेटी सुनैना रोशन और ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद पूरी तरह लगे हुए हैं। तीनों लगातार अस्पताल में मौजूद रहकर हर जरूरत का ध्यान रख रहे हैं।
14 अगस्त 2025 को रिलीज होगी 'वॉर 2'
-पिता राकेश रोशन के खराब हेल्थ से परेशान ऋतिक रोशन फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ये फिल्म साल 2019 की सुपरहिट मूवी वॉर का सीक्वल है। इस बार फिल्म की कहानी में और भी बड़े ट्विस्ट नजर आएंगे।
-फिल्म 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन के साथ साउथ के फेमस एक्टर जूनियर एनटीआर और बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अहम भूमिका निभाई है। ये फिल्म आगामी 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications