राजू श्रीवास्तव के निजी सचिव ने किया बड़ा खुलासा, कॉमेडियन की हेल्थ को लेकर बताई खुश कर देने वाली ये बात

राजू श्रीवास्तव के निजी सचिव गर्वित नारंग ने भी आज सुबह ही राजू की हेल्थ को लेकर ताजा जानकारी दी है, जिसे सुनने के बाद उनके फैंस को थोड़ी खुशी हो सकती है।

मुंबई, 16 अगस्तः फेमस स्टैंड अप कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव अभी भी दिल्ली के एम्स में बेहोश हैं और सभी लोग उनके होश में आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि खबर है कि उनकी हेल्थ में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। राजू श्रीवास्तव के परिवार वालों के साथ-साथ फैंस भी उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। परिवारवालों वालों की तरफ से अपडेट दिया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार हो रहा है और वह हल्का रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। इसी बीच राजू श्रीवास्तव के निजी सचिव गर्वित नारंग ने भी आज सुबह ही राजू की हेल्थ को लेकर ताजा जानकारी दी है, जिसे सुनने के बाद उनके फैंस को थोड़ी खुशी हो सकती है।

Recommended Video

    Raju Srivastava Health: कैसी है राजू श्रीवास्तव की सेहत,जाने लेटेस्ट अपडेट | वनइंडिया हिंदी *News
    राजू की हेल्थ में हो रहा है सुधार

    राजू की हेल्थ में हो रहा है सुधार

    राजू श्रीवास्तव के निजी सचिव गर्वित नारंग ने ताजा जानकारी देते हुए बताया- उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। हम प्रार्थना करते हैं कि वह जल्द ठीक हो जाएं। डॉक्टरों की टीम उन्हें होश में लाने के लिए पूरजोर प्रयास कर रही है। आपको बता दें कि इससे पहले राजू श्रीवास्तव को होश में लाने के लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का भेजा गया ऑडियो मैसेज सुनाया गया था। इसके अलावा फेमस सिंगर कैलाश खेर भी राजू श्रीवास्तव के लिए महामृत्युंजय जाप करवा रहे हैं।

    हार्ट में है बड़ी समस्या

    जानकारी के अनुसार गत 10 अगस्त को जिम में ट्रेडमिल पर वॉक करते समय राजू श्रीवास्तव बोहोश होकर जमीन पर गिर पड़े थे। इसके बाद जिम के स्टाफ उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स अस्पताल में लेकर गए थे जहां अभी भी उनका इलाज चल रहा है। राजू श्रीवास्तव एम्स के आईसीयू में भर्ती हैं और वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टरों ने बताया कि राजू श्रीवास्तव को कार्डियक अरेस्ट आया था। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हार्ट में दो स्टेंट लगाए थे। दरअसल राजू श्रीवास्तव की एंजियोग्राफी में उनके हार्ट के एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज पाया गया है।

    तीसरी बार की गई एंजियोप्लास्टी

    तीसरी बार की गई एंजियोप्लास्टी

    इसके बाद उनके हार्ट में एक और स्टेंट लगाया गया और तीसरी बार उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। हालांकि इसके बाद भी राजू श्रीवास्तव बेहोश ही हैं। बेहतर ट्रीटमेंट के लिए उन्हें होश में लाने की कोशिश जारी है। परिवार की तरफ से कहा जा रहा है कि राजू ने अपने हाथ-पैर की उंगलियां भी हल्की हिलाई हैं जिससे ये पता चलता है कि वह रेस्पॉन्ड कर रहे हैं।

    अफवाहों से परेशान है परिवार

    अफवाहों से परेशान है परिवार

    राजू श्रीवास्तव का परिवार इस दुख की घड़ी से जूझ रहा है और किसी तरह हिम्मत जुटाए हुए है। वहीं कॉमेडियन के बारे में नेगेटिव खबरों और मौत की अफवाहों से उनका परिवार परेशान नजर आ रहा है। परिवार को कई बार सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी कर लोगों से अपील करनी पड़ रही है कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही गलत खबरें फैलाएं। राजू श्रीवास्तव रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। उनकी सेहत में हल्का सुधार हो रहा है।

    राजू श्रीवास्तव ने हाथ-पैर हिलाए

    राजू श्रीवास्तव ने हाथ-पैर हिलाए

    वहीं 14 अगस्त को राजू श्रीवास्तव के भतीजे कुशल श्रीवास्तव ने जानकारी दी थी कि राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार दिख रहा है। उन्होंने हाथ-पैर की उंगलियां हिलाई हैं। लेकिन राजू श्रीवास्तव अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर ही हैं। एम्स के डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और ट्रीटमेंट भी चल रहा है।

    राजू श्रीवास्तव की एमआरआई रिपोर्ट

    राजू श्रीवास्तव की एमआरआई रिपोर्ट

    आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव का 13 अगस्त की रात को डॉक्टरों ने एमआरआई भी किया था, जिसमें पता चला था कि कॉमेडियन के सिर की कोई नस दबी हुई है। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार इसकी जानकारी राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू ने मीडिया को दी थी। दीपू श्रीवास्तव के मुताबिक डॉक्टरों ने कहा था कि राजू श्रीवास्तव के ब्रेन की डैमेज नस को रिकवर करने में थोड़ा समय लगेगा। इसमें 10 दिन भी लग सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+