राजू श्रीवास्तव 120 घंटे से हैं बेहोश, हार्ट में है ये बड़ी समस्या, जानें अपडेट

राजू श्रीवास्तव को होश में लाने के लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का भेजा गया ऑडियो मैसेज सुनाया गया था। इसके अलावा फेमस सिंगर कैलाश खेर भी राजू श्रीवास्तव के लिए महामृत्युंजय जाप करवा रहे हैं।

मुंबई, 15 अगस्तः देश के फेमस कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अभी तक होश नहीं आया है। वह करीब 120 घंटे से दिल्ली के एम्स के आईसीसू में बेहोश हैं। राजू श्रीवास्तव के परिवार वालों के साथ-साथ फैंस भी उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। हालांकि परिवारवालों वालों की तरफ से अपडेट दिया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार हो रहा है और वह हल्का रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। खबर है कि राजू श्रीवास्तव को होश में लाने के लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का भेजा गया ऑडियो मैसेज सुनाया गया था। इसके अलावा फेमस सिंगर कैलाश खेर भी राजू श्रीवास्तव के लिए महामृत्युंजय जाप करवा रहे हैं।

हार्ट में है बड़ी समस्या

हार्ट में है बड़ी समस्या

आपको बता दें कि गत 10 अगस्त को जिम में ट्रेडमिल पर वॉक करते समय राजू श्रीवास्तव बोहोश होकर जमीन पर गिर पड़े थे। इसके बाद जिम के स्टाफ उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स अस्पताल में लेकर गए थे जहां अभी भी उनका इलाज चल रहा है। राजू श्रीवास्तव एम्स के आईसीयू में भर्ती हैं और वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टरों ने बताया कि राजू श्रीवास्तव को कार्डियक अरेस्ट आया था। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हार्ट में दो स्टेंट लगाए हैं। जानकारी के अनुसार राजू श्रीवास्तव की एंजियोग्राफी में उनके हार्ट के एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज पाया गया है।

Recommended Video

    Raju Srivastava के बाद उनके भाई भी AIIMS में भर्ती, जानें क्या हुआ | वनइंडिया हिंदी *News
    अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं राजू

    अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं राजू

    इसके बाद भी राजू श्रीवास्तव की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट कर दिया गया था। उनका ब्रेन भी रेस्पॉन्स नहीं कर रहा था। तब से अब तक राजू श्रीवास्तव न तो अपनी आंखें खोली हैं और न ही कुछ बोला है। हालांकि परिवार की तरफ से कहा जा रहा है कि राजू ने अपने हाथ-पैर बहुत ही हल्के लेकिन हिलाएं हैं।

    अफवाहों से परेशान है परिवार

    अफवाहों से परेशान है परिवार

    राजू श्रीवास्तव का परिवार इस दुख की घड़ी से जूझ रहा है और किसी तरह हिम्मत जुटाए हुए है। वहीं कॉमेडियन के बारे में नेगेटिव खबरों और मौत की अफवाहों से उनका परिवार परेशान नजर आ रहा है। परिवार को कई बार सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी कर लोगों से अपील करनी पड़ रही है कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही गलत खबरें फैलाएं। राजू श्रीवास्तव रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। उनकी सेहत में हल्का सुधार हो रहा है।

    राजू श्रीवास्तव ने हाथ-पैर हिलाए

    राजू श्रीवास्तव ने हाथ-पैर हिलाए

    वहीं 14 अगस्त को राजू श्रीवास्तव के भतीजे कुशल श्रीवास्तव ने जानकारी दी थी कि राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार दिख रहा है। उन्होंने हाथ-पैर की उंगलियां हिलाई हैं। लेकिन राजू श्रीवास्तव अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर ही हैं। एम्स के डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और ट्रीटमेंट भी चल रहा है।

    भाई दीपू ने बताई थी एमआरआई की बात

    भाई दीपू ने बताई थी एमआरआई की बात

    आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव का 13 अगस्त की रात को डॉक्टरों ने एमआरआई भी किया था, जिसमें पता चला था कि कॉमेडियन के सिर की कोई नस दबी हुई है। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार इसकी जानकारी राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू ने मीडिया को दी थी। दीपू श्रीवास्तव के मुताबिक डॉक्टरों ने कहा था कि राजू श्रीवास्तव के ब्रेन की डैमेज नस को रिकवर करने में थोड़ा समय लगेगा। इसमें 10 दिन भी लग सकते हैं। डॉक्टर पूरी कोशिश में जुटे हैं कि राजू श्रीवास्तव को जल्द से जल्द होश आ जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+