'वो फाइटर हैं, वापस लौटेंगे, डॉक्टरों ने आज बताया कि...', मौत की अफवाहों पर राजू के परिवार ने की भावुक अपील

Raju Srivastava की हेल्थ में सुधार हो रहा है। उनके भतीजे ने ये जानकारी दी है। बता दें कि कार्डियक अरेस्ट के बाद राजू श्रीवास्त्व AIIMS में भर्ती हैं। Raju Srivastava health update nephew Kushal Srivastava says condition

नई दिल्ली, 13 अगस्त : Raju Srivastava की सेहत में सुधार हो रहा है। उनके भतीजे कुशल श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। बता दें कि एक्सरसाइज के दौरान कार्डियक अरेस्ट के बाद कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को AIIMS में भर्ती कराया गया है।

Recommended Video

    Raju Shrivastava की Love Story, 12 साल किया था इंतजार|वनइंडिया हिंदी |*News
    Raju Srivastava health

    Raju Srivastava के लिए प्रार्थना

    बता दें कि करोड़ों दिलों में हंसी भरने वाले और तनावभरे जीवन में गजोधर भैया के किरदार में चेहरे पर मुस्कान बिखेरने वाले राजू श्रीवास्त्व की सेहत नाजुक है। अभिताभ बच्चन समेत राजनीतिक गलियारों के लोगों ने भी राजू के जल्द ठीक होने की कामना की है। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने की कामना की है।

    राजू श्रीवास्तव के हाथों में मूवमेंट

    राजू श्रीवास्तव के हाथों में मूवमेंट

    टाइम्स ऑफ इंडिया के इटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक राजू श्रीवास्तव के भतीजे कुशाल श्रीवास्तव ने पुष्टि की है कि वरिष्ठ हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार हो रहा है। बता दें कि राजू श्रीवास्तव की मौत की अफवाहें उड़ने के बाद परिवार ने भावुक अपील में कहा है कि सेहत में स्थिर है, डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं। नई दिल्ली के एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार के संकेत दिख रहे हैं। उनके भतीजे कुशाल श्रीवास्तव ने यह पुष्टि की है। कुशल ने ईटाइम्स टीवी के साथ विशेष बातचीत में कहा, राजू श्रीवास्तव के हाथों में मूवमेंट दिखी, उन्होंने अपना हाथ बढ़ाया। हालत धीरे-धीरे सुधर रही है।

    ट्रीटमेंट का पॉजिटिव असर

    ट्रीटमेंट का पॉजिटिव असर

    बता दें कि कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को गत 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते समय दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया। राजू के भतीजे कुशल ने भावुक अपील में कहा, "मैं लोगों को किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की गुजारिश करना चाहता हूं। राजू जी की स्थिति धीरे-धीरे और धीरे-धीरे बेहतर हो रही है। डॉक्टर भी कह रहे हैं कि ट्रीटमेंट का पॉजिटिव असर हो रहा है।"

    राजू श्रीवास्तव के शरीर में मूवमेंट

    राजू श्रीवास्तव के शरीर में मूवमेंट

    कुशल ने बताया कि राजू श्रीवास्तव की मेडिकल रिपोर्ट्स में नकारात्मक परिणामों के कोई संकेत नहीं हैं। ये सकारात्मक संकेत हैं। डॉक्टरों ने बताया कि राजू जी ने अपने हाथ और उंगलियां हिलाईं। वह एक फाइटर हैं, जल्द रिकवरी होगी और राजू श्रीवास्तव वापस लौटेंगे। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कुशल ने कहा, मैं बस सभी से उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने की अपील करना चाहता हूं।

    ठीक होने के संकेत

    ठीक होने के संकेत

    राजू श्रीवास्तव की नाजुक सेहत के बारे में कुशल ने कहा, AIIMS में डॉक्टर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। अच्छा इलाज दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों को अफवाहें और नकारात्मक कहानियां फैलाने से रोकना है। राजू जी की तबियत अब स्थिर है और चीजें सुधर रही हैं। वह ठीक होने के संकेत दे रहे हैं।

    Raju Shrivastava की फैमिली अफवाहों से डिस्टर्ब

    Raju Shrivastava की फैमिली अफवाहों से डिस्टर्ब

    बता दें कि शुक्रवार शाम से राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य के बारे में नकारात्मक रिपोर्टें आ रही थीं। हालांकि, उनके परिवार ने सभी से किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की है। परिवार ने कहा, "हम इन नकारात्मक समाचारों को रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। मैसेज आसानी से और तेजी से फैल रहे हैं। लोग संदेश भेज रहे हैं और पूछ रहे हैं। चीजों को संभालना मुश्किल हो रहा है।

    गलत मैसेज से परेशान राजू श्रीवास्तव की फैमिली

    गलत मैसेज से परेशान राजू श्रीवास्तव की फैमिली

    राजू श्रीवास्तव की फैमिली का कहना है कि राजू पहले से ही जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में अफवाहें परिवार को परेशान कर रही हैं। परिवार की ओर से उनके इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया गया, लेकिन लोग अभी भी संदेश भेज रहे हैं या गलत जानकारी प्रकाशित कर रहे हैं।

    राजू श्रीवास्तव की एक्सरसाइज

    राजू श्रीवास्तव की एक्सरसाइज

    परिवार ने बताया, "ऐसी अफवाहें भी हैं कि जिस दिन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा, उस दिन उन्होंने थोड़ा बहुत व्यायाम किया जो निराधार है।" परिवार के मुताबिक राजू हमेशा ट्रेडमिल पर दौड़ते थे। उन्होंने कभी भी भारी वजन उठाने का प्रयास नहीं किया। वह अपना दैनिक व्यायाम कर रहे थे।

    AIIMS में एंजियोप्लास्टी

    AIIMS में एंजियोप्लास्टी

    गौरतलब है कि 58 वर्षीय राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के बाद 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीएम मोदी ने उनकी अच्छी सेहत की कामना की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू कथित तौर पर, ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे अचानक उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। आनन-फानन में उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+