Raju Srivastava Health: अब भी वेंटिलेटर पर हैं राजू श्रीवास्तव, कॉमेडियन किंग की नहीं सुधरी हालत

दिल्ली एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बताई जा रही है और वह अब भी वेंटिलेटर पर हैं।

मुंबई, 13 अगस्त: लोकप्रिय हास्य कलाकार-अभिनेता राजू श्रीवास्तव 58 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स में 10 अगस्त को भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। लेकिन, एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर बनी हुई है और वह वेंटिलेटर पर हैं। उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद से उन्हें होश नहीं आया है।

Raju Srivastava

राजू श्रीवास्त को पड़ा दिल का दौरा
आपको बता दें कि बीते बुधवार यानी 10 अगस्त को दोपहर को जिम में ट्रेडमिल पर वॉक करते समय अचानक राजू श्रीवास्तव बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया है। एम्स में उनकी एंजियोप्लास्टी भी की गई। इसके बाद से वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं।

Recommended Video

    Raju Srivastava Health Update: हेल्थ रिपोर्ट पर फैमिली का आया बड़ा बयान | वनइंडिया हिंदी |*News

    पहले से हैं हार्ट से जुड़ी समस्या
    एनबीटी की खबर के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव को हार्ट से जुड़ी समस्या पहले भी हो चुकी है। हार्ट की तकलीफ की वजह से पहली बार उन्हें लगभग 10 साल पहले मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं दूसरी बार 7 साल पहले राजू श्रीवास्तव हार्ट की समस्या के चलते ही मुंबई के लीलावती अस्पताल में भी भर्ती हुए थे। आपको बता दें कि हार्ट की समस्या दिखाई देने के बाद इलाज के दौरान स्टेंट भी डाला गया था। लेकिन, इस बार रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। फैंस को इंतजार है कि कॉमेडियन किंग एक बार फिर ठीक होकर हम सबका उसी तरह से मनोरंजन करें। फिलहाल फैंस उनके ठीक होने की दुआएं मांग कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+