Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रार्थना सभा में राजू श्रीवास्तव पर बात करते ही फूट फूटकर रोने लगीं पत्नी शिखा, बेटी ने ऐसे दी हिम्मत

प्रार्थना सभा में पति राजू श्रीवास्तव के बारे में बोलते ही पत्नी शिखा कांप गईं और फफक कर सबके सामने रो पड़ीं।

मुंबई, 26 सितंबरः फेमस कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव गत 21 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए। गत 10 अगस्त को उन्हें दिल्ली के एक होटल में वर्कआउट करते समय वह अचानक ही बेहोश हो गए थे। उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। उसके बाद से राजू अपनी मौत के दिन तक बेहोश थे और वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। इसी बीच गत 25 सितंबर को मुंबई में राजू श्रीवास्तव के लिए एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था जिसमें इंडस्ट्री के कई कलाकार, राजू श्रीवास्तव के खास दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे। इस प्रेयर मीट में दिवंगत अभिनेता राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा, बेटी अंतरा और बेटा आयुष्मान श्रीवास्तव भी शामिल हुए थे। इस प्रार्थना सभा में सभी लोगों ने नम आंखों से राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी। वहीं पत्नी शिखा भी राजू श्रीवास्तव के बारे में बोलते हुए फूट फूटकर रोने लगी थीं।

Recommended Video

    Raju Srivastav की Prayer Meet में बुरी तरह रोईं पत्नी Shikha, देखें Video | वनइंडिया हिंदी | *News
    मुंबई के इस्कॉन मंदिर में आयोजित हुई थी प्रार्थना सभा

    मुंबई के इस्कॉन मंदिर में आयोजित हुई थी प्रार्थना सभा

    गत रविवार को राजू श्रीवास्तव के परिवार वालों ने मुंबई के इस्कॉन मंदिर में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया था जिसमें इंडस्ट्री के लोग, दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। प्रार्थना सभा में पहुंचीं राजू श्रीवास्तव की वाइफ को हाथ में माइक थमाया गया ताकि वह अपने पति को श्रद्धांजलि देते हुए उनके बारे में कुछ बातें बोल सकें। इससे पहले कि वह कुछ बोल पातीं, राजू को याद करते हुए हुए वह फूट फूटकर रोने लगीं। मां को रोते देख बेटी अंतरा परेशान हो गईं और पीछे से मां को संभालने की कोशिश करने लगीं।

    राजू के बारे में बात करते ही रोने लगीं पत्नी शिखा

    प्रार्थना सभा में राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा और बेटा आयुष्मान मायूस और चुपचाप खड़े थे लेकिन उन्होंने अपनी मां को संभाल रखा था और उन्हें हिम्मत दे रहे थे। वहीं पति राजू श्रीवास्तव के बारे में बोलते ही पत्नी शिखा कांप गईं और फफक कर सबके सामने रो पड़ीं। शिखा श्रीवास्तव ने अपने दिवंगत पति को याद करते हुए कहा- क्या कहूं, बोलने के लिए कुछ रह ही नहीं गया है। मेरी तो जिंदगी ही चली गई, जहां भी राजू होंगे सबको हंसा रहे होंगे' और फिर ये कहते हुए वह फूट-फूटकर रोने लग गईं।

    पत्नी ने कहा- राजू मेरी जिंदगी थे

    पत्नी ने कहा- राजू मेरी जिंदगी थे

    पत्नी शिखा ने रोते हुए आगे कहा- मेरी तो जिंदगी थे वो। हमने बहुत प्रार्थना की, डॉक्टर्स ने भी पूरी कोशिश की, सबने बहुत कोशिश की। उन्होंने सबको हंसाया है। ऊपर जाकर वहां भी हंसा रहे होंगे बस। सबको हंसाए, खुश रहें, शांति से रहें। बहुत याद आएंगे वो।

    पत्नी शिखा ने सबका दिल से किया धन्यवाद

    पत्नी शिखा ने सबका दिल से किया धन्यवाद

    शिखा ने इस प्रार्थना सभा में सबको शुक्रिया कहा है जो इस दुख की घड़ी में उनके साथ बने रहे और परिवार को हौंसला देते रहे। उन्होंने कहा- आप सबका शुक्रिया, इनके जितने दोस्त हैं, रिश्तेदारों ने, सबने हमको बहुत सपोर्ट किया है, बहुत बड़ी स्ट्रेंथ हैं हमारी, सबको बहुत-बहुत थैंक यू, थैंक यू सो मच। उनके जितने फैन्स हैं उनका भी बहुत बहुत शुक्रिया।

    राजू को याद कर जॉनी लीवर हुए भावुक

    राजू को याद कर जॉनी लीवर हुए भावुक

    इस प्रार्थना सभा में मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता जॉनी लीवर, सुनील पाल, कपिल शर्मा, भारती सिंह, कीकू शारदा जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए थे। सभी लोगों ने नम आंखों से राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी और उन्हें खूब याद किया। दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की प्रार्थना सभी में मीडिया भी मौजूद थी। मीडिया से बात करते हुए जॉनी लीवर ने राजू श्रीवास्तव के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बहुत कुछ बताया।

    सेलेब्स दोस्तों ने दी श्रद्धांजलि

    कपिल शर्मा और भारती सिंह राजू श्रीवास्तव को याद करते हुए नम आंखों में दिखाई दिए। कपिल शर्मा ने भारती को कंधों से संभालते हुए कार तक छोड़ा। सुनील पाल और शैलेष लोढ़ा भी प्रेयर मीट में पहुंचे थे और आपस में राजू श्रीवास्तव के जाने का दुख शेयर करते नजर आए।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+