Raju Srivastav Health Update: राजू श्रीवास्तव को आया बुखार, अभी भी बेहोश और हालत नाजुक
राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर जो नया अपडेट सामने आ रहा है उसके अनुसार राजू श्रीवास्तव को एक बार फिर से बुखार आया है। वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं लेकिन बेहोश हैं।
मुंबई, 10 सितंबरः देश के फेमस कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव का गत 10 अगस्त को हार्ट अटैक आने के बाद दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और गत एक महीने से बेहोश हैं। फिलहाल उनकी हेल्थ को लेकर जो नया अपडेट सामने आ रहा है उसके अनुसार राजू श्रीवास्तव को एक बार फिर से बुखार आया है। वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं लेकिन बेहोश हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही दल्ली के एम्स के डॉक्टरों ने राजू श्रीवास्तव के अभी तक होश में न आने पर चिंता जताई थी। डॉक्टरों के अनुसार राजू का अभी तक होश में न आना उनकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है।
Recommended Video


राजू श्रीवास्तव को दोबारा आया बुखार
खबर है कि राजू श्रीवास्तव की हालत अभी तक चिंताजनक बनी हुई है। पिछले काफी दिनों से दिल्ली के एम्स में भर्ती राजू अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर ही हैं और उन्हें होश नहीं आ पाया है। अब खबर है कि राजू को एक बार फिर से बुखार आया है और वह अभी तक होश में नहीं आए हैं। जानकारी के अनुसार इससे पहले भी एक बार राजू को बुखार आ चुका है। तब डॉक्टरों ने बताया था कि संक्रमण की वजह से उन्हें ये बुखार आया है। हालांकि धीरे-धीरे उनके बीपी और ऑक्सीजन लेवल में सुधार हो रहा है।

राजू का दिमाग नहीं कर रहा रेस्पॉन्स
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डॉक्टर इस बात को लेकर परेशान हैं कि राजू काफी समय से बेहोश हैं और उनके दिमाग में कोई हरकत नहीं हो रही है। डॉक्टरों के अनुसार सही ट्रीटमेंट के लिए राजू के दिमाग का रेस्पॉन्ड करना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में ये जरूरी है कि राजू जल्द से जल्द होश में आ जाएं। डॉक्टरों ने बताया- राजू अभी भी वेंटिलेटर पर हैं और उन्हें कोविड या किसी भी तरह के संक्रमण से बचाने के लिए लगातार पाइप बदले जा रहे हैं। राजू की हालत पर डॉक्टर पद्म श्रीवास्तव नजर रख रहे हैं। वह दिल्ली एम्स में न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के एचओडी हैं।

राजू को लेकर क्या बोले रहे हैं डॉक्टर
इससे पहले राजू का ट्रीटमेंट कर रहे डॉक्टर पद्म श्रीवास्तन ने बताया कि राजू की किडनी, हार्ट, लिवर, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल बिल्कुल सही है लेकिन जब तक उनके दिमाग में कोई हरकत नहीं होगी तब तक हालत चिंताजनक ही बनी रहेगी। ऐसे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। सही ट्रीटमेंट के लिए दिमाग का काम करना जरूरी है।

पत्नी ने फैंस से प्रार्थना करने के लिए कहा था
हाल ही में राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा ने बॉम्बे टाइम्स को बताया था- मैं केवल इतना कह सकती हूं कि उनकी हालत स्थिर है और वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। मेडिकल टीम अपना सर्वश्रेष्ठ कर रही है और हम सभी आपकी प्रार्थना चाहते हैं, इसलिए कि वह ठीक हो जाएं और हमारे साथ वापस आ जाएं।

राजू के दोस्त मंदिर में कर रहे हैं पूजा
राजू के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना और राजू के करीबी दोस्तों ने कानपुर के पनकी मंदिर में जाकर भगवान हनुमान के दर्शन किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की है। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के प्रशंसकों की ओर से ट्विटर पर भी शुभकामनाएं दी जा रही हैं। लोग उनके जल्द होश में आने की दुआएं मांग रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications