राजू श्रीवास्तव को लेकर डॉक्टर्स ने जारी किया ये बड़ा बयान, कहा- ठीक तो हो जाएंगे लेकिन समय....

राजू श्रीवास्तव का हेल्थ अपडेट उनके परिवार वाले देते रहते हैं। राजू के करीबा और फैंस उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसी बीच राजू श्रीवास्तव को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है।

मुंबई, 23 अगस्तः मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव को गत 10 अगस्त को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद वह बेहोश हो गए थे और अब तक उन्हें होश नहीं आया है। आपको बता दें कि जिम में ट्रेडमिल पर वॉक करते समय राजू श्रीवास्तव अचानक ही बेहोश हो गए थे। इसके बाद तुरंत उन्हें दिल्ली के एम्स में ले जाया गया था जहां वह अभी भी वेंटिलंटर सपोर्ट पर हैं। राजू श्रीवास्तव का हेल्थ अपडेट उनके परिवार वाले देते रहते हैं। राजू के करीबी और फैंस उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसी बीच राजू श्रीवास्तव को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है।

Recommended Video

    Raju Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव की तबीयत पर आया बड़ा अपडेट | वनइंडिया हिंदी *News
    राजू श्रीवास्तव का नया हेल्थ अपडेट

    राजू श्रीवास्तव का नया हेल्थ अपडेट

    राजू श्रीवास्तव के परिवार की तरफ से बताया गया है कि राजू की हेल्थ में सुधार हो रहा है। डॉक्टर्स ने आश्वासन दिया है कि राजू ठीक होंगे, लेकिन इसमे थोड़ा लंबा समय लग सकता है। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए राजू श्रीवास्तव के रिप्रेजेंटेटिव ने बताया- उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर्स उनका अच्छे से इलाज कर रहे हैं। हालांकि राजू को अभी होश नहीं आया है। वह वेटिंलेटर पर हैं और डॉक्टर्स हर समय उनकी निगरानी कर रहे हैं।

    राजू ठीक हो जाएंगे, लेकिन लंबा समय लग सकता है

    राजू ठीक हो जाएंगे, लेकिन लंबा समय लग सकता है

    डॉक्टर्स का कहना है कि राजू ठीक तो हो जाएंगे, लेकिन इसमें लंबा समय लग सकता है। राजू श्रीवास्तव गत 10 अगस्त को बेहोश हो गए थे और उन्हें अभी तक होश नहीं आया है। ऐसे में सही से ट्रीटमेंट करने के लिए उनका होश में आना बहुत ही जरूरी है। राजू श्रीवास्तव की सलामती के लिए सभी लोग दुआएं मांग रहे हैं।

    राजू श्रीवास्तव की बेटी का बयान

    राजू श्रीवास्तव की बेटी का बयान

    वहीं कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था- डॉक्टर्स पापा का इलाज कर रहे हैं। उन्हें भी उनकी हेल्थ में सुधार का इंतजार है और हम डॉक्टर्स से पापा को लेकर अपडेट का इंतजार करते रहते हैं। पापा हल्का रेस्पॉन्ड कर रहे हैं लेकिन उन्हें ठीक होने में समय लगेगा।

    शेखर सुमन ने कही थी ये बात

    शेखर सुमन ने कही थी ये बात

    इससे पहले राजू श्रीवास्तव के दोस्त शेखर सुमन ने भी ट्वीट कर उनका हेल्थ अपडेट दिथा था। शेखर सुमन ने ट्वीट कर लिखा था- राजू के परिवार वालों ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है। राजू के ऑर्गन्स सही से काम कर रहे हैं। भले ही अभी राजू को होश नहीं आया है लेकिन डॉक्टर्स को उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे। महादेव की कृपा। हर हर महादेव।

    राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने की थी ये गुजारिश

    राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने की थी ये गुजारिश

    वहीं कुछ दिनों पहले राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर कई गलत खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। इसके बाद राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा ने कैमरे पर कहा था- मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि राजू की सेहत को लेकर गलत अफवाह मत फैलाएं। हमें अपने आसपास कोई नेगेटिव एनर्जी नहीं चाहिए, हमें बस पॉजिटिव एनर्जी चाहिए। वह जल्द वापस आएंगे। डॉक्टर्स अच्छे से अपना काम कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+