Rajpal Yadav Tihar Jail: जेल में बंद राजपाल यादव की बेबसी देख पसीजा तेजप्रताप का दिल, इतने लाख की करेंगे मदद
Tej Pratap Yadav help Rajpal Yadav: हंसी के बादशाह राजपाल यादव आज खुद गहरे गम और कानूनी भंवर में फंसे हैं। चेक बाउंस के एक दशक पुराने मामले में दिल्ली की अदालत ने उनकी मोहलत की गुहार ठुकरा दी, जिसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा। आत्मसमर्पण से ठीक पहले मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया उनका दर्दभरा बयान, "सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं" सोशल मीडिया पर हर किसी को भावुक कर रहा है।
पर्दे पर करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाला यह अभिनेता आज कर्ज के बोझ और कानूनी बेड़ियों के बीच बिल्कुल अकेला खड़ा नजर आ रहा है। इस मुश्किल घड़ी में अब कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, जिसमें बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के बड़े बेटे और तेजप्रताप यादव का नाम प्रमुखता से शामिल है, जिन्होंने अभिनेता को इस संकट से उबारने के लिए अपना समर्थन जताया।

Rajpal Yadav Tihar Jail: 11 लाख की मदद करेंगे तेजप्रताप यादव
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए लिखा कि, 'मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं।
ये भी पढ़ें: मदद की मांगते रहे भीख, लेकिन नहीं मिला मददगार, तिहाड़ जेल में सरेंडर के बाद छलका राजपाल याजव का दर्द
Sood Support Rajpal Yadav: सोनू सूद ने की मदद की अपील
मशहूर अभिनेता और 'मसीहा' कहे जाने वाले सोनू सूद भी राजपाल यादव के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। सोनू सूद ने एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए राजपाल यादव को फिल्म इंडस्ट्री का एक अनमोल रत्न बताया। उन्होंने लिखा कि कभी-कभी वक्त हुनर से ज्यादा क्रूर हो जाता है। सोनू ने ऐलान किया कि राजपाल उनकी अगली फिल्म का हिस्सा होंगे और उन्होंने पूरी इंडस्ट्री से एकजुट होने की अपील की। सोनू सूद के मुताबिक, भविष्य के काम के बदले दिया गया 'साइनिंग अमाउंट' कोई खैरात नहीं बल्कि एक कलाकार का सम्मान है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुश्किल वक्त में अपनों के साथ खड़े होकर ही हम साबित कर सकते हैं कि बॉलीवुड सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं, बल्कि एक परिवार है।
ये भी पढे़ं: 'मेरे पास पैसे नहीं हैं', तिहाड़ जेल जाने से पहले ऐसी हुई राजपाल यादव की हालत, हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगे
Rajpal Yadav Check Bounce Case: क्यों जेल गए राजपाल यादव?
राजपाल यादव के जेल जाने की मुख्य वजह 9 करोड़ रुपये का चेक बाउंस मामला है। इसकी शुरुआत साल 2010 में हुई थी, जब उन्होंने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के कारण वह कर्ज नहीं चुका पाए और उनके द्वारा दिए गए कई चेक बाउंस हो गए। कानूनी लड़ाई सालों तक चली और ब्याज समेत यह राशि बढ़कर 9 करोड़ पहुंच गई। बार-बार मोहलत मिलने के बावजूद भुगतान न करने पर अदालत ने सख्त रुख अपनाया और 4 फरवरी 2026 को उनकी याचिका खारिज करते हुए उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया।












Click it and Unblock the Notifications