Rajpal Yadav चेक बाउंस केस में नया मोड़, सोनू सूद की मदद की बात पर भड़के एक्टर, मचाया ऐसा हंगामा
Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव हाल ही में मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए, जहां उन्होंने 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले पर पहली बार विस्तार से अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उनके साथ उनके वकील भास्कर उपाध्याय भी मौजूद थे।
कानूनी विवाद के बीच मीडिया के सामने आए राजपाल यादव
एक्टर राजपाल यादव ने अपनी कानूनी स्थिति, इंडस्ट्री से मिल रहे समर्थन और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बातचीत की और साफ किया कि वह इस चुनौतीपूर्ण दौर को सकारात्मक नजरिए से देख रहे हैं।

सोनू सूद के बयान पर राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी
-विवाद के बीच एक्टर सोनू सूद द्वारा मदद और फिल्म में साइन किए जाने की खबरें भी सुर्खियों में रही थीं। हालांकि इस बात पर प्रतिक्रिया देते हुए राजपाल यादव ने साफ कहा कि उन्हें काम के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती।
-इस मामले में राजपाल यादव ने कहा- इस गलतफहमी से बाहर निकलना जरूरी है कि मुझे लगातार काम मांगना पड़ता है। काम मांगने में कोई बुराई नहीं है लेकिन मेरी पहचान मेरे काम से बनी है। एक्टर ने आगे कहा कि अभिनय उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं बल्कि जुनून है और वह लगातार काम में व्यस्त रहते हैं।
'पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ काम करता हूं'
अपने करियर को लेकर बात करते हुए राजपाल यादव ने बताया कि वह पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ काम करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें लगातार नए अवसर मिलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 11 साल से काम उनके जीवन का स्थायी हिस्सा बना हुआ है और वह आराम से ज्यादा काम को प्राथमिकता देते हैं।
राजपाल यादव के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर बात करते हुए राजपाल यादव ने बताया कि वह जल्द ही कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उन्होंने कहा- मैं जल्द ही फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाला हूं। इसके बाद मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' भी रिलीज के लिए तैयार है। आपको बता दें कि फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में एकसाथ 27 कलाकार नजर आने वाले हैं।
-फिल्म 'हैवान' में भी राजपाल यादव ने छोटा लेकिन प्रभावशाली किरदार निभाया है। इसके अलावा उनके पास दो वेब सीरीज और कई फिल्में लाइनअप हैं जिनकी घोषणा फिलहाल नहीं की जा सकती।
1000 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का दावा
-प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजपाल यादव ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि आने वाले 7 साल के लिए उनके कई बड़े प्रोजेक्ट्स पहले से तय हैं। एक्टर के अनुसार फिल्मों से अलग उन्होंने चार बड़े ब्रांडिंग वेंचर्स साइन किए हैं जिनकी कुल वैल्यू 1000 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। हर प्रोजेक्ट का बजट 200 करोड़ से लेकर 2000 करोड़ रुपये तक है।
-राजपाल यादव ने साफ कहा कि उनकी कमाई में एक्टिंग फीस के साथ-साथ इक्विटी हिस्सेदारी भी शामिल है। साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाले समय के लिए वह पहले ही 10 फिल्मों के लिए बुक हो चुके हैं।
जेल के दिनों को याद कर भावुकहुए राजपाल यादव
-राजपाल यादव ने उस दौर को भी याद किया जब उन्हें कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि देशभर से लोगों ने उनका हौसला बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि बच्चों ने अपनी गुल्लक से पैसे भेजे जबकि सोशल मीडिया के जरिए करीब 1 करोड़ रुपये तक की आर्थिक मदद मिली थी।
-राजपाल यादव ने बताया कि वह जल्द ही समर्थकों को धन्यवाद देने के लिए एक आधिकारिक बयान जारी करेंगे और समय आने पर आर्थिक सहयोग लौटाने की भी योजना है।
क्या है चेक बाउंस मामला?
-जानकारी के मुताबिक दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की सजा पर आगामी 18 मार्च 2026 तक अंतरिम रोक लगा दी है।
-न्यायमूर्ति स्वर्ण कांत शर्मा की पीठ ने एक्टर को एक लाख रुपये के निजी मुचलके और समान राशि की जमानत जमा करने का निर्देश दिया है। अदालत ने ये भी नोट किया है कि राहत दिए जाने से पहले संबंधित पक्ष के बैंक खाते में 1.5 करोड़ रुपये पहले ही जमा किए जा चुके हैं।
राजपाल यादव की भविष्य की प्लानिंग
विवादों और कानूनी चुनौतियों के बावजूद राजपाल यादव का आत्मविश्वास बरकरार नजर आ रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए उनके बयान से साफ है कि वह अपने करियर के नए अध्याय पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ दर्शकों के सामने लौटने की तैयारी में हैं।












Click it and Unblock the Notifications