Rajpal Yadav केस में नया मोड़, भाई श्रीपाल यादव का शॉकिंग खुलासा, बोले- 'कोई पैसा नहीं मिला', जानें क्या है सच
Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने गत 5 फरवरी 2026 को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। दिल्ली हाई कोर्ट ने एक दशक पुराने चेक बाउंस मामले में उनकी अंतिम याचिका खारिज करते हुए निर्धारित समय तक सरेंडर करने के निर्देश दिए थे। मामला उनकी प्रोडक्शन फिल्म अता पता लापता से जुड़ा है, जिसके बाद कथित बकाया बढ़कर करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।
बड़े भाई श्रीपाल यादव का शॉकिंग खुलासा
सोशल मीडिया पर कई हस्तियों द्वारा मदद की घोषणाएं सामने आईं लेकिन इसी बीच परिवार की ओर से एक अलग बयान जारी किया गया है। इस बयान ने फिलहाल लोगों को हैरान कर दिया है।

बड़े भाई श्रीपाल यादव का दावा: कोई पैसा नहीं मिला
-राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि अब तक परिवार या अकाउंट संभालने वाले व्यक्ति को किसी आर्थिक मदद की पुष्टि नहीं मिली है। उनके मुताबिक अगर किसी ने मदद की है तो बताएं कि पैसा किसे दिया गया? परिवार को इसकी जानकारी क्यों नहीं है? केवल सोशल मीडिया पर बयान देने से मदद साबित नहीं होती।
-राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने कहा है कि यदि वास्तव में किसी ने सहयोग किया है तो परिवार आभारी रहेगा लेकिन फिलहाल उन्हें ऐसी किसी राशि के मिलने की सूचना नहीं है।
सरेंडर से पहले आखिरी बातचीत
-श्रीपाल यादव ने बताया कि जेल जाने से पहले राजपाल यादव ने उन्हें फोन कर आश्वस्त किया था कि ये केवल कानूनी प्रक्रिया है और वह जल्द वापस आ जाएंगे। उन्होंने परिवार से चिंता न करने को कहा था।
-श्रीपाल यादव का कहना है कि राजपाल यादव ने फिल्म में निवेश किया था, न कि कर्ज लिया था। उनके मुताबिक कुछ दस्तावेजों पर साइन किए गए थे, जिन्हें बाद में निवेश के बजाय उधारी के रूप में प्रस्तुत किया गया। फिल्म फ्लॉप होने के बाद उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर भुगतान की मांग की गई।
घर में मातम नहीं, शादी की तैयारियां
-मीडिया रिपोर्ट्स में घर में निराशा का माहौल बताए जाने पर श्रीपाल यादव ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि उनके घर में उनकी बेटी की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। एक्टर के बड़े भाई ने कहा- घर में 50 मजदूर काम कर रहे हैं, तैयारियां चल रही हैं।
-श्रीपाल याद ने कहा- ऐसे में मातम कैसे हो सकता है? हमें पूरा भरोसा है कि राजपाल कल हमारे बीच होंगे और शादी में शामिल होंगे। परिवार का कहना है कि राजपाल की मौजूदगी शादी के लिए बेहद अहम है और वे उनकी रिहाई की उम्मीद कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
-साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के लिए एक निजी कंपनी से 5 करोड़ रुपये लिए थे। फिल्म के असफल होने के बाद भुगतान में देरी हुई। ब्याज और जुर्माने के साथ राशि बढ़कर करीब 9 करोड़ रुपये हो गई।
-भुगतान के लिए दिए गए चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई शुरू हुई। गत 2 फरवरी 2026 को दिल्ली हाई कोर्ट ने 4 फरवरी शाम 4 बजे तक सरेंडर करने का आदेश दिया था। इसके बाद राजपाल यादव ने गत 5 फरवरी 2026 को दिल्ली के तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया था।
परिवार की उम्मीद: जल्द मिलेगी राहत
-जहां एक ओर इंडस्ट्री से मदद के दावे सामने आ रहे हैं, वहीं परिवार का कहना है कि उन्हें अभी तक किसी आर्थिक सहायता की जानकारी नहीं है। इस बीच वह कोर्ट की अगली कार्यवाही और राजपाल यादव की संभावित रिहाई का इंतजार कर रहे हैं।
-राजपाल यादव का मामला अब कानूनी लड़ाई के साथ-साथ दावों और हकीकत के बीच फंसा नजर आ रहा है। एक तरफ मदद के सार्वजनिक ऐलान हैं तो दूसरी तरफ परिवार का सवाल है- मदद आई कहां? जो इस पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications