Rajkummar NetWorth: नेशनल अवॉर्डी राजकुमार राव के पास है करोड़ों की संपत्ति, मुंबई में है आलीशान ट्रिपलएक्स
Rajkummar Rao Net Worth And Car Collection: राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म भूल चूक माफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म ने दो दिनों में करीब 13 करोड़ करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म स्त्री 2 है। उसने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इसके बाद भी राजकुमार ने पिछले से बताया था कि वो EMI के बोझ तले दबे हुए हैं।
आज हम आपको राजकुमार राव की नेटवर्थ बताने जा रहे हैं। आखिर उन्होंने कितने करोड़ रुपये की संपत्ति जोड़ रखी है। इस रिपोर्ट में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजकुमार राव की कुल संपत्ति 81 करोड़ रुपये है। खबरों में माने तो वो एक फिल्म के 5-6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं, एक ब्रांड एंडोर्समेंट के 1-2 करोड़ रुपये लेते हैं। इसके अलावा राजकुमार का मुंबई के जुहू में ट्रिपलएक्स अपार्टमेंट है। जिसकी कीमत करीब 44 करोड़ रुपये है। राजकुमार ने इसे जाह्नवी कपूर से खरीदा था। साथ ही राजकुमार को गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास एक ऑडी क्यू7 (कीमत 80 लाख रुपये), एक मर्सिडीज बेंज सीएलए 200 (कीमत 37.96 लाख रुपये) और एक मर्सिडीज बेंज जीएलएस (मूल्य 1.19 करोड़ रुपये) है। बाइक के शौकीन राजकुमार के पास 18 लाख की एक शानदार हार्ले डेविडसन फैट बॉब बाइक भी है।
गुरुग्राम में जन्में राजकुमार ने एक्टिंग पढ़ाई फिल्म्स एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से की है। इसके बाद उन्होंने अपना रुख बॉलीवुड की तरफ किया। उन्होंने 'लव सेक्स और धोखा' से अपना डेब्यू किया। जिसके लिए उन्हें 11 हजार मिले थे। उनकी शानदार फिल्मों में 'शादी में जरूर आना', 'स्त्री', 'बधाई दो' और 'भीड़' शामिल हैं। उन्हें फिल्म 'शाहिद' के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा भी राजकुमार को कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications