Rajkummar Rao: 39 साल के राजकुमार राव हैं करोड़पति, जीते हैं एकदम लग्जरी लाइफ, जानें एक्टर की कुल नेटवर्थ
Rajkummar Rao Net Worth: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की गिनती सुपरस्टार्स में होती है। उन्होंने अपने हर किरदार को फैंस के लिए यादगार बनाया है। आज यानि 31 अगस्त 2023 को इसी सुपरस्टार का 39वां जन्मदिन है। एक्टर ने फिल्म रण से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत कर इंडस्ट्री में नाम कमाया। राजकुमार राव इतनी कम उम्र में करोड़ों के मालिक हैं। आइए जानते हैं उनकी टोटल नेटवर्थ के बारे में।
राजकुमार राव की नेटवर्थ
इस साल राजकुमार राव पूरे 39 साल के हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की कुल नेटवर्थ 81 करोड़ है। वह एक फिल्म करने के लिए लगभग 5-6 करोड़ फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा राजकुमार राव ब्रांड एड से भी करोड़ों की कमाई कर लेते हैं। वहीं उनकी सालाना कमाई 6 करो़ड़ से ज्यादा आसपास बताई जाती है।

राजकुमार राव की प्रॉपर्टी
राजकुमार राव की गिनती भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में होती है। उनके पास मुंबई में आलीशान अपार्टमेंट्स भी हैं। इसके अलावा दूसरे शहरों में उनके पास प्रॉपर्टीज़ भी हैं। हालांकि अपार्टमेंट को जाह्नवी ने राजकुमार राव को 44 करोड़ में बेचा था। 3,456 वर्ग फुट में फैले अपार्टमेंट की कीमत लगभग 1.27 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट है।
राजकुमार का कार कलेक्शन
राजकुमार राव को लग्जरी गाड़ियों का भी खूब शौंक है। एक्टर के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास क़रीब 80 लाख रुपये की एक Audi Q7 है। इसके अलावा, 37.96 लाख रुपये की Mercedes CLA 200 और 19 लाख रुपये की Harley Davidson Fat Boy बाइक है।












Click it and Unblock the Notifications