बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर राजकुमार कोहली का निधन, अरमान कोहली के पिता के साथ बाथरूम में हुई ये घटना
Rajkumar Kohli Passed Away: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर राजकुमार कोहली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली के पिता और बॉलीवुड के दमदार फिल्म मेकर्स में से एक राजुकमार कोहली का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजकुमार कोहली की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। उन्होंने आज यानी 24 नवंबर 2023 (शनिवार) को 95 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
राजकुमार कोहली की हार्ट अटैक से मौत
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार कोहली सुबह नहाने के लिए बाथरूम गए थे। जब वह काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं निकले, तो फिर वॉशरूम का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। उन्हें बाथरूम में ही हार्ट अटैक आ गया था।

अरमान कोहली ने बाथरूम से निकाला
जानकारी के अनुसार बेटे अरमान अरमान कोहली ने ही बाथरूम का दरवाजा तोड़कर अपने पिता राजुकमार कोहली को बाहर निकाला था। फिर जल्द ही उनकी हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म मेकर राजुकमार कोहली अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में स्थित एक आलीशान बंगले में रहते थे। खबर है कि राजकुमार कोहली का अंतिम संस्कार आज शाम को मुंबई में ही किया जाएगा।
राजकुमार कोहली की दमदार फिल्में
बॉलीवुड के शानदार फिल्म मेकर राजकुमार कोहली ने अपने करियर में 'नागिन', 'जानी दुश्मन', 'बीवी नौकर का', 'बदले की आग', 'राज तिलक', 'जीने नहीं दूंगा', 'इंतकाम', 'बीस साल बाद' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया था। 'नागिन' और 'जानी दुश्मन' उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में गिनी जाती हैं। राजकुमार कोहली ने अपने बेटे अरमान कोहली को साल 1992 में 'विरोधी' नाम की फिल्म से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। हालांकि अरमान कोहली फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।












Click it and Unblock the Notifications