क्यों ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है रजनीकांत की 'जेलर', जानें ये 5 बड़े कारण, फिल्म देखने से पहले पढ़ें ये खबर
Rajinikanth Jailer 5 Blockbuster Facts: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने अपने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। फिल्म 'जेलर' ने रिलीज के पहले ही दिन 44.50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। सिर्फ इतना ही नहीं लोग इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों की मानें तो फिल्म में रजनीकांत ने दमदार एक्टिंग की है। रजनीकांत का जादू एक बार फिर से लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आपको बता दें कि इस फिल्म के जरिए रजनीकांत ने करीब 2 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है और उनका ये कमबैक बहुत ही शानदार साबित हो रहा है।
फिल्म 'जेलर' के ब्लॉकबस्टर साबित होने के 5 बड़े कारण
रजनीकांत की फिल्म को समीक्षकों के साथ साथ आम जनता से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। थलाइवा के फैंस तो उनकी इस दमदार परफॉ्रमेंस को देखने के बाद क्रेजी हो गए हैं। ओपनिंग डे पर सिनेमाघरों के बाहर लगे जेलर के पोस्टर पर लोगों ने दूध डाला और फूलों की बारिश की थी। वहीं कई थिएटरों के बाहर तो पटाखे फोड़े गए थे और लोगों ने ढोल बजाकर जमकर डांस किया था। ऐसे में ये उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 'जेलर' ब्लॉकबस्टर तो साबित हो ही गई है और अब जल्द ही ये कई करोड़ों का करोबर भी कर लेगी। आइए आपको बताते हैं इस फिल्म के 5 ऐसे दमदार फैक्ट्स के बारे में जो इस मूवी को ब्लॉकबस्टर बनाते हैं।

सिनेमा के इतिहास का सबसे बेस्ट क्लाइमैक्स
लोगों की मानें तो रजनीकांत की फिल्म की कहानी तो सुपरहिट होती ही है लेकिन इस बार इस मूवी का क्लाइमैक्स जबरदस्त साबित हो रहा है। फिल्म देखने के बाद ट्विटर पर फीडबैक देते हुए कई लोगों ने लिखा था कि फिल्म 'जेलर' का क्लाइमैक्स सिनेमा के इतिहास का सबसे बेस्ट ट्वीस्ट है। इस तरह का क्लाइमैक्स लोगों ने पहले कभी नहीं देखा है।
रजनीकांत के दमदार डायलॉग्स
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि रजनीकांत इस फिल्म में न सिर्फ भरपूर एक्शन करते नजर आ रहे हैं बल्कि उनकी डायलॉग डिलीवरी भी दमदार है। उन्होंने इस फिल्म में ऐसे डायलॉग बोले हैं जिसकी किसी को उम्मीद ही नहीं थी। साथ ही ये डायलॉग्स उन पर काफी अच्छे भी लग रहे हैं। रजनीकांत की डायलॉग डिलीवरी शानदार है।
कॉमेडियन योगी बाबू की एक्टिंग
साउथ फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन योगी बाबू फिल्म 'जेलर' में एक अहम रोल निभाते नजर आ रहे हैं। लोगों की मानें तो योगी बाबू की एक्टिंग, कॉमिक टाइमिंग और दमदार डायलॉग्स ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। कई लोगों को तो रजनीकांत की एक्टिंग के बाद इस फिल्म में योगी बाबू का किरदार ही पसंद आया है।
जैकी श्रॉफ का दमदार नेगेटिव रोल
रजनीकांत के साथ एक शख्स और भी है जिसने फिल्म में में अपनी दमदार एक्टिंग से धूम मचा दी है और वो हैं बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ। फिल्म में उनके नेगेटिव रोल ने हंगामा मचा दिया है। कुछ लोगों को तो सुपरस्टार रजनीकांत से ज्यादा जैकी श्रॉफ का स्टाइल पसंद आया है। 66 वर्षीय जैकी श्रॉफ ने फिल्म 'जेलर' से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया है। जैकी श्रॉफ ने इस फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाया है और उनके पार्ट की शूटिंग राजस्थान में हुई है।
फिल्म की बेहतरीन स्टारकास्ट
फिल्म 'जेलर' में रजनीकांत और जैकी श्रॉफ के अलावा राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, शिव राजकुमार, सुनील, योगी बाबू जैसे स्टार्स भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में राम्या कृष्णन जेलर रजनीकांत की पत्नी बनी हैं। वहीं साउथ के फेमस स्टार मोहनलाल फिल्म में कैमियो करते नजर आ रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही तमन्ना भाटिया का आइटम नंबर 'कावाला' सुपरहिट हो चुका था।












Click it and Unblock the Notifications