Jailer: रजनीकांत की 'जेलर' ने ओपनिंग डे पर बनाए ये 5 नए रिकॉर्ड्स, बॉक्स ऑफिस की कमाई जानकर उड़ेंगे होश

Rajinikanth Jailer: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी नई फिल्म 'जेलर' के साथ लोगों का जमकर एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। फिल्म समीक्षकों से लेकर आम जनता तक फिल्म की तरीफ करती नहीं थक रही है। आपको बता दें कि इस फिल्म के जरिए रजनीकांत ने करीब 2 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है और ऐसे में उनका ये कमबैक ब्लॉकबस्टर साबित हुआ है। फिल्म 'जेलर' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

'जेलर' की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' को सिर्फ तेलुगू और तमिल भाषा में ही रिलीज किया गया है। इसे हिंदी में रिलीज नहीं किया गया है। बावजूद इसके फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर कमाल ही कर दिया है। जानकारी के अनुासर फिल्म 'जेलर' के निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार हैं। रजनीकांत ने इस फिल्म के लिए उनके साथ पहली बार काम किया है। वहीं लोगों की मानें तो फिल्म 'जेलर' की कहानी, रजनीकांत की दामदार एक्टिंग, शानदार डायलॉग्स और मूवी के जबरदस्त क्लाइमैक्स ने लोगों को हिलाकर रख दिया है।

Rajinikanth Jailer

ओपनिंड डे पर 'जेलर' ने कमाए 44.50 करोड़ रुपए
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने ओपनिंग डे पर दोनों भाषाओं (तमिल और तेलुगू) से 44.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 50 करोड़ रुपये रहा है। मीडिय रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन तमिलनाडु में 23 करोड़ रुपये, कर्नाटक में 11 करोड़ रुपये, केरल में 5 करोड़ रुपये और आंध्र प्रदेश/तेलंगाना में 10 करोड़ रुपये की कमाई की है।

'जेलर' ने बनाए 5 नए रिकॉर्ड्स
फिल्म 'जेलर' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही अपने ओपनिंग डे पर न सिर्फ ताबड़तोड़ कमाई की है बल्कि 5 नए रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं। रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' तमिलनाडु में सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। वहीं थलाइवा की इस फिल्म ने कर्नाटक में ऑल टाइम रिकॉर्ड ओपनिंग वाली पहली मूवी बनने की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। ओपनिंग के मामले में, 'जेलर' केरल में भी सबसे ज्यादा और तगड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं आंध्र प्रदेश/तेलंगाना में भी ये फिल्म साल 2023 में सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। साउथ में ये फिल्म पहले दिन सबसे ज्यादा ग्रॉस ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है।

रजनीकांत के फैंस ने किया धमाका
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तमिलनाडु के कई इलाकों में फिल्म 'जेलर' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो हाउसफुल गया था। फिल्म ने रिलीज होते ही तमिलनाडु के 900 सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। रजनीकांत के क्रेजी फैंस ओपनिंग डे पर फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर कतार में खड़े नजर आए। कई लोग थिएटरों के बाहर पटाखे फोटते नजर आए, वहीं कुछ लोगों ने फिल्म के पोस्टर पर दूध भी डाला था और सिनेमाघरों के बाहर ढोल बजाकर दमदार डांस भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+