74 की उम्र में इस सुपरस्टार ने बना ली 500 करोड़ की संपत्ति, शाहरुख-सलमान को पछाड़ कर ली इतनी कमाई
Rajinikanth Net Worth: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फॉलोइंग देखने लायक है। साउथ में उनके फैंस उनको भगवान का अवतार समझते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें भगवान का रूप समझकर उनकी पूजा-अर्चना तक की जाती है।
लोगों के लिए भगवान हैं सुपरस्टार रजनीकांत
कहा जाता है कि जब भी रजनीकांत की कोई फिल्म रिलीज होती है तो लोग उसके पोस्टर की पूजा करने लगते हैं और उसे भगवान का रूप समझकर उस पर फूल-दूध अर्पण करते हैं। लोगों को न सिर्फ रजनीकांत की दमदार एक्टिंग पसंद है बल्कि वह रियल लाइफ में भी एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं।

लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीते हैं थलाइवा
आपको बता दें कि रजनीकांत किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दुनियाभर में लोग रजनीकांत के दीवाने हैं। अपनी फिल्मों से हर रिकॉर्ड तोड़ने वाले रजनीकांत एक बहुत ही लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीते हैं। रजनीकांत ने बहुत सी मुश्किलों का सामना कर एक्टिंग की दुनिया में खूब मेहनत की है।
कभी कारपेंटर का काम करते थे
-जानकारी के अनुसार एक समय पर रजनीकांत कारपेंटर का काम करते थे। इसके बाद उन्होंने अपना पेट पालने के लिए कुली का काम भी किया, बस कंडक्टर भी बने। लेकिन उनकी मेहनत ने उनकी किस्मत बदल दी और आज वह साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2000 के दशक की शुरुआत में तमिल सुपरस्टार रजनीकांत मंदी के दौर से गुजर रहे थे। कई लोगों का मानना था कि उनकी फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप होने की वजह से उनका स्टारडम कम हो रहा था।
-उसके बाद 'चंद्रमुखी' और 'एंथिरन' जैसी फिल्मों की सफलता के साथ रजनीकांत को दूसरी बार अपना दम दिखाने का मौका मिला। रजनीकांत की इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।
रजनीकांत की 'जेलर' बनी ब्लॉकबस्टर
साल 2023 में 72 साल की उम्र में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म 'जेलर' में काम किया था। ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के साथ साथ लोगों के दिलों में भी एक अलग जगह बनाई थी।
'जेलर' ने कमाए 600 करोड़ रुपए
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल मूवी बनी थी। इस मूवी ने 600 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। आपको बता दें कि रजनीकांत ने इस फिल्म के लिए 110 करोड़ रुपए की फीस ली थी। वहीं फिल्म को जबर सक्सेस मिलने के बाद इसके मेकर्स ने रजनीकांत को 100 करोड़ रुपए का बोनस दिया था।
रजनीकांत बने सबसे महंगे स्टार
-फिल्म 'जेलर' से 210 करोड़ रुपए की इस कमाई ने सुपरस्टार रजनीकांत को सबसे महंगा स्टार बना दिया है। रजनीकांत बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान और प्रभास जैसे एक्टरों को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए हैं।
-आपको बता दें कि रजनीकांत एक फिल्म के लिए 150 से 200 करोड़ रुपए तक की फीस लेते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि 74 की उम्र में भी वह अपने से छोटी उम्र के एक्टरों को कमाई के मामले में पछाड़ रहे हैं।
रजनीकांत की मोटी फीस
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रजनीकांत ने पिछले दो सालों में अपनी फिल्मों के लिए बहुत ज्यादा फीस ली है। हालांकि पिछले 2 सालों में उनकी किसी भी फिल्म ने 'जेलर' जैसी कमाई नहीं की है।
-कहा जा रहा है कि अगर लोकेश कनगराज की 'कुली' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी तो एक्टर को इसके लिए 270 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी भी एक्टर के लिए सबसे ज्यादा फीस में से एक है।
इन स्टार्स से पीछे हैं रजनीकांत
हालांकि, भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स की लिस्ट में रजनीकांत अभी थोड़े पीछे रह गए हैं। साउथ के फेमस एक्टर विजय थलापति ने फिल्म 'लियो' के लिए 275 करोड़ रुपये की फीस ली थी और अल्लू अर्जुन ने फिल्म 'पुष्पा 2' के लिए 300 करोड़ रुपये वसूले थे।
500 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति
caknowledge.com की रिपोर्ट के अनुसार साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के पास करीब 500 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। वह एक बहुत ही रॉयल लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं।
चेन्नई में रजनीकांत का आलीशान घर
चेन्नई के आलीशान पोएस गार्डन इलाके में रजनीकांत का एक बहुत बड़ा घर है। इस लग्जीरियस घर की कीमत करीब 35 करोड़ रुपए है। रजनीकांत ने इस घर को साल 2002 में बनाया था। चेन्नई के इस घर को रजनीकांत ने कई एंटीक और महंगी चीजों से सजा रखा है। एक्टर के पास उस स्कूल में भी हिस्सा है जो उनकी पत्नी लता के पास है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा करेंट एसेट्स में इन्वेस्ट किया हुआ है।
रजनीकांत के पास हैं महंगी गाड़ियां
आपको बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत को महंगी और लग्जीरियस कारों का काफी शौक है। उनके पास 16.5 करोड़ की रोल्स रॉयस फैंटम और 6 करोड़ की रोल्स रॉयस घोस्ट कार है। रजनीकांत के पास एक बीएमडब्ल्यू एक्स5 भी है जिसकी कीमत 1.77 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास 2.55 करोड़ रुपए की मर्सडीज बेंज जी वैगन, 3.10 करोड़ रुपए की लैम्बर्गिनी, प्रीमियर पदमिनी , टोयोटा इनोवा और एक हिंदुस्तान मोटर्स की पुरानी एंबेसडर कार भी है।












Click it and Unblock the Notifications