Rajesh Sharma के साथ क्या हुआ था? क्या है जहरीले कीड़े काटने का सच? एक्टर ने बताई Fauzi के सेट की असली कहानी

Rajesh Sharma: बॉलीवुड और बंगाली फिल्मों के चर्चित अभिनेता राजेश शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हैवान' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसी बीच एक्टर ने अपनी सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि प्रभास की फिल्म फौजी की शूटिंग के दौरान राजेश शर्मा को किसी जहरीले कीड़े या मकड़ी ने काट लिया था, जिसके बाद उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म के सेट पर सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे थे।

राजेश शर्मा की तबीयत क्यों खराब हुई थी?
हालांकि अब राजेश शर्मा ने इन खबरों को गलत बताते हुए पूरी सच्चाई सबके सामने रखी है। एक्टर ने बताया कि उनकी तबीयत खराब होने की असली वजह कीड़े का काटना नहीं बल्कि कुछ और थी। राजेश शर्मा ने तबीयत खराब होने के पीछे की पूरी घटना बताई है।

Rajesh Sharma

फिल्म 'फौजी' के सेट पर राजेश शर्मा के साथ क्या हुआ था?

एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में राजेश शर्मा ने बताया कि उनके दाहिने पैर में काफी समय से स्किन से जुड़ी परेशानी थी। इसी समस्या की वजह से उनके पैर में इंफेक्शन हो गया था। शुरुआत में उन्होंने इसे ज्यादा गंभीर नहीं माना लेकिन धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ती चली गई। एक्टर के मुताबिक उस समय उनका डायबिटीज लेवल भी काफी बढ़ गया था। इन दोनों परिस्थितियों की वजह से उनकी तबीयत गंभीर हो गई और आखिरकार उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

जहरीले कीड़े के काटने की खबर को बताया गलत

राजेश शर्मा ने साफ किया कि उनके साथ किसी जहरीले कीड़े या मकड़ी के काटने जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। उन्होंने उस दौरान सामने आई खबरों को फर्जी बताते हुए कहा कि फिल्म 'फौजी' के सेट पर उनके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ था। एक्टर ने ये भी स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले में प्रभास या फिल्म की टीम की कोई गलती नहीं थी। उन्होंने बताया कि हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान वो ठीक थे। शूटिंग खत्म करके कोलकाता लौटने के एक-दो दिन बाद उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई थी।

'प्रभास और फिल्म की टीम पर नहीं उठने चाहिए सवाल'

-राजेश शर्मा ने साउथ के फेमस एक्टर प्रभास और उनकी फिल्म 'फौजी' की पूरी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि सभी लोग काफी अच्छे हैं। ऐसे में उनकी तबीयत खराब होने की घटना के लिए प्रभास या फिल्म की यूनिट को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।

-दरअसल उस वक्त रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रामोजी फिल्म सिटी में 'फौजी' मूवी की शूटिंग के दौरान घनी झाड़ियों वाले इलाके में किसी जहरीले कीड़े ने राजेश शर्मा को काट लिया था। इसके कुछ घंटों बाद उनके दाहिने पैर में तेज दर्द होने और तबीयत बिगड़ने की खबरें सामने आई थीं। इन्हीं रिपोर्ट्स के आधार पर उनके अस्पताल में भर्ती होने की बात कही गई थी।

'कोलकाता लौटने के बाद बिगड़ी थी तबीयत'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हैदराबाद से कोलकाता लौटने के बाद राजेश शर्मा को तेज बुखार और सांस लेने में परेशानी हुई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए मनिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब अभिनेता ने बताया है कि उनका इलाज पूरा हो चुका है और वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं। राजेश शर्मा को उम्मीद है कि वह करीब एक सप्ताह के अंदर दोबारा काम पर लौट सकेंगे।

फिल्म 'हैवान' में नजर आएंगे राजेश शर्मा

जानकारी के अनुसार राजेश शर्मा जल्द ही फिल्म 'हैवान' में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से उत्सुकता बनी हुई है। लंबे समय से फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाले राजेश शर्मा इस फिल्म के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+