अचानक गायब हो गई थीं राजेश खन्ना की ये हीरोइन, 11 महीने तक की गई तलाश और फिर जो सामने आया वो तो.....
Rajesh Khanna and Laila Khan: टीवी के फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मशहूर किरदार रोशन सिंह सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह गत 24 अप्रैल 2024 से लापता हैं। अभी तक उनकी कोई खबर किसी को नहीं मिल पाई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। परिवार से लेकर फैंस तक एक्टर के सुरक्षित घर वापस लौटने और जल्दी मिलने की कामना कर रहे हैं।
राजेश खन्ना की हीरोइन लैला खान हो गई थीं गयाब
कुछ इसी तरह कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्टर विशाल ठक्कर भी गायब हो गए थे। वहीं ठीक इसी तरह कई साल पहले बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस लैला खान भी अचानक गायब हो गई थीं। वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए अपने फार्म हाउस पहुंची थीं। लेकिन फिर अचानक ही वह लापता हो गई थीं। मगर इस मामले में अब बड़ा अपडेट सामने आया है।

13 सालों के बाद मिला इंसाफ
हालांकि इस मामले में लैला के सौतेले पिता को कोर्ट ने दोषी ठहराया है। 13 सालों के बाद आखिरकार राजेश खन्ना की हीरोइन लैला खान को इंसाफ मिल गया है। कोर्ट ने पाया कि लैला की मां के तीसरे पति और उसके सौतेले पिता परवेज इकबाल टाक ने न सिर्फ लैला बल्कि उसका मां समेत उसके भाई-बहनों को भी मौत के घाट उतार दिया था।
11 महीने तक की गई थी लैला की तलाश
बताते चलें कि महीनों तक लैला खान की खोजबीन चलती रही लेकिन फिर जो सामने आया, उसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लैला खान के गायब होने के बाद पुलिस उनती तलाश कर रही थी और फिर 11 महीने की कड़ी जांच और खोजबीन के बाद पुलिस को उसी फार्महाउस से 6 कंकाल मिले, जहां लैला खान परिवार के साथ छुट्टियां बिताने गई थीं।
लैला खान का नाम था रेशमा पटेल
आपको बता दें कि एक्ट्रेस लैला खान मूल रूप से पाकिस्तान की थीं और उनका नाम रेशमा पटेल था। लेकिन वह बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए ही भारत आई थीं। दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना ने उन्हें फिल्म 'वफा' में काम करने का मौका दिया था। इस फिल्म में उनके और राजेश खन्ना के बीच काफी बोल्ड सीन फिल्माए गए थे। हालांकि फिल्म तो फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन इसके बाद से लैला खान को बॉलीवुड में काम मिलने लगा था।
परिवार के साथ छुट्टियां मना रही थीं लैला
लैला खान एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। शूटिंग के बीच में उन्हें कुछ दिनों का ब्रेक मिला था। ऐसे में उन्होंने अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने का प्लान बना लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 30 जनवरी 2011 की मनहूस रात ने लैला खान की जिंदगी ही बदल दी थी।
मुंबई से 126 किलोमीटर दूर फार्महाउस पर थीं मौजूद
जानकारी के अनुसार लैला खान ने कथित तौर पर मुनिर खान से शादी की थी, जो कि बांग्लादेश की बैन संस्था के मेंबर थे। खबरों के अनुसार 30 जनवरी 2011 को लैला खान मां सेलिना, बड़ी बहन हश्मीना, कजन रेशमा और अन्य दो जुड़वां भाई-बहनों के साथ मुंबई से 126 किलोमीटर दूर स्थित एक हॉलीडे होम पहुंची थीं। ये हॉलीडे होम इगतपुरी में था।
लैला का पूरा परिवार हो गया था गायब
वहां से 9 फरवरी 2011 को लैला खान की मां ने बहन से फोन पर बात की और बताया कि वह अपने तीसरे पति परवेज इकबाल के साथ चंडीगढ़ में हैं। लेकिन इसके बाद से लैला खान समेत पूरा परिवार अचानक गायब हो गया। कहीं कोई सुराग हाथ ही नहीं लगा। जानकारी के अनुसार लैला खान की मां सेलिना ने तीन शादियां की थीं और लैला पहले पति की बेटी थीं।
लैला के पिता ने पुलिस में की थी एफआईआर
लैला खान के पिता कई दिनों तक बेटी और अन्य लोगों की खोज करते रहे, पर किसी को कोई खबर नहीं मिली। लैला के पिता को परवेज पर शक था। उन्होंने मुंबई पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। बॉलीवुड डायरेक्टर राकेश सावंत ने भी शिकायत दर्ज करवाई क्योंकि लैला खान गायब होने से पहले तक उनकी एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं।

लैला के सौतेला पिता को किया गया था गिरफ्तार
इस मामले में पूरा शक लैला खान के सौतेले पिता परवेज पर ही जा रहा था, जो कि लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य भी थे। इसके बाद एक अन्य केस के सिलसिले में पुलिस ने 21 जून 2012 को परवेज को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं पूछताछ के दौरान परवेज ने जो बताया, उसे सुनकर किसी के भी दिल की धड़कने थम जाएंगी।
फार्महाउस के केयर टेकर की मदद से मारा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परवेज पहले तो लगातार अपने बयान बदल रहा था। लेकिन बाद में परवेज ने बताया कि उसी ने लैला खान और उसके परिवार की हत्या कर दी है। वहीं सभी लाशों को फार्महाउस में ही दफना दिया है। परवेज ने पुलिस को बताया कि परिवार को मारने और ठिकाना लगाने में उसने फार्महाउस के केयरटेकर से मदद ली थी। बयान के बाद पुलिस इगतपुरी के फार्महाउस पहुंची और वहां खुदाई शुरू की गई। खुदाई में 6 कंकाल निकले। उन पर जो चीजें थीं, उनसे माना गया कि वो लैला खान और उनके परिवार के थे।
क्यों की गई थी लैला खान की हत्या?
परवेज ने पुलिस को बताया कि लैला की मां हमेशा उसका अपमान करती थी और उसका दूसरे मर्दों के साथ रिश्ता भी था। इसीलिए उसने उसकी हत्या कर दी। लेकिन लैला को इसलिए मारा क्योंकि उसने उसे मां की हत्या करते हुए देख लिया था। वहीं फार्महाउस के केयरटेकर ने भी पुलिस के सामने कबूल किया था कि उसने और परवेज ने ही लैला खान और उसके परिवार की गोली मारकर हत्या की थी।












Click it and Unblock the Notifications