Rajesh Death: फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर, एक्टर राजेश की हुई मौत, जानें क्या हुआ था अभिनेता के साथ
Rajesh Death: बॉलीवुड एक्टर मुकुल गुप्ता की मौत के 6 दिन बाद ही फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि तमिल इंडस्ट्री के फेमस एक्टर राजेश का निधन हो गया है। 75 साल की उम्र में एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
एक्टर राजेश का 75 की उम्र में निधन
दिवंगत एक्टर राजेश के भतीजे ने उनके निधन की खबर की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एक्टर राजेश को आज यानी 29 मई 2025 की सुबह लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने एक्टर को मृत घोषित कर दिया।

अचानक बिगड़ गई थी एक्टर की हालत
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर राजेश पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार चल रहे थे। हालांकि आज सुबह उनकी तबीयत अचानक ही ज्यादा बिगड़ गई थी। ऐसे में उन्हें चेन्नई के पोरूर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
-एक्टर राजेश की मौत के बाद से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर एक्टर राजेश को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
सुपरस्टार रजनीकांत ने जताया शोक
इसी कड़ी में साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- मेरे करीबी दोस्त, अभिनेता राजेश की असामयिक मौत की खबर ने मुझे झकझोर दिया है। इससे मुझे बहुत दुख हुआ है। वो एक बेहतरीन इंसान थे। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
राधिका सरथकुमार ने लिखी ऐसी बात
वहीं एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार ने एक्टर राजेश की मौत पर शोक जताते हुए लिखा है- राजेश का निधन अप्रत्याशित है। हमने साथ में कई फिल्में की थीं और सिनेमा और जीवन के बारे में उनके गहरे ज्ञान का मैं बहुत सम्मान करती हूं। परिवार और दोस्तों के अलावा पूरी फिल्म इंडस्ट्री उन्हें हमेशा याद रखेगी।
150 से अधिक फिल्मों में किया था काम
-तमिल एक्टर राजेश ने साल 1979 में रिलीज हुई फिल्म 'कन्नी परुवथिले' से एक्टिंग की दुनिया में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने के बालाचंदर की फिल्म 'अच्छमिल्लि अच्छमिल्लि' में भी अभिनय किया था। राजेश ने 'थन्नीर थन्नीर', 'अंधा 7 नाटकल' और 'पयानांगल मुदिवाधिलाई' जैसी फिल्मों में काम कर लोगों को अपने अभि
-जानकारी के अनुसार राजेश ने अपने 47 साल के लंबे फिल्मी करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। इस दौरान उन्होंने लीड रोल के साथ साथ कई सपोर्टिंग रोल भी निभाए हैं। उन्होंने फिल्मों में डबिंग आर्टिस्ट और राइटर का भी काम किया है। वह कुछ टीवी शोज में भी नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications