Rajeev Khandelwal: इस एक्टर के प्यार में दीवानी थी लड़कियां, भेजती थीं खून से लिखे खत
Rajeev Khandelwal News: एक्टर राजीव खंडेलवाल एक समय में टीवी के सबसे बड़े स्टार्स में शुमार किए जाते थे। 'कहीं तो होगा' सीरियल में सूजल ने उन्हें हर घर का फेवरेट बना दिया था। एक्ट्रेस आमना शरीफ के साथ उनकी जोड़ी फैंस के दिलों पर आज भी राज करती है। इस सीरियल में दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त थी। इतना ही नहीं सूजल के किरदार ने उन्हें लड़कियों के बीच हार्टथ्रोब बनाया था। उनकी दीवानगी इस कदर थी कि सेट पर लड़कियां उन्हें खून से लिखे खत भेजती थीं।
सीरियल में उनकी को-स्टार रहीं आमना शरीफ ने बताया, 'टीवी पर उन दिनों कई नामचीन चेहरे थे लेकिन राजीव खंडेलवाल के लिए लड़कियों की दीवानगी अलग ही लेवल की थी। सेट पर उनके नाम से हजारों चिट्ठियां आती थीं और कई बार तो लड़कियां खून से लेटर लिखती थीं। हर रोज देश के अलग-अलग हिस्सों से उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस आती थीं।'

एक्ट्रेस Amna Sharif ने सुनाई दीवानगी की कहानी
एक पॉडकास्ट में आमना शरीफ ने कहा कि कहीं तो होगा उनके और राजीव दोनों के लिए ब्रेक थ्रू था। राजीव की फैन फॉलोइंग उन दिनों बेहद तगड़ी थी और लड़कियों में उनकी दीवानगी थी। इस शो के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें आई थीं। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए लेकिन ब्रेकअप की वजह का दोनों में से किसी ने कभी जिक्र नहीं किया। आमना ने भी टीवी के बाद फिल्मों में हाथ आजमाया लेकिन सफलता नहीं मिली।
Rajeev Khandelwal ने कई हिट सीरियल में काम किया
राजीव खंडेलवाल को पहचान एकता कपूर के शो कहीं तो होगा से मिली थी। इस सीरियल ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। फैंस उनके लुक्स और एक्टिंग के दीवाने हो गए थे। लड़कियों के बीच तो राजीव का जबरदस्त क्रेज था। इस सीरियल को जब उन्होंने छोड़ा तो फैंस को काफी निराशा भी हुई थी। उन्होंने टीवी पर इसके अलावा लेफ्ट राइट लेफ्ट और रिपोर्टर जैसे शोज भी किए हैं। उन्होंने आमिर से फिल्मों में डेब्यू किया और अब टीवी और बड़े पर्दे के साथ वेब सीरीज का भी भी हिस्सा हैं। दिव्यांका त्रिपाठी के साथ उनकी सीरीज कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला को फैंस ने पसंद किया था।












Click it and Unblock the Notifications