क्या इस फिल्म को देखकर राजा रघुवंशी के साथ हुआ इतना बड़ा कांड? 'सोनम की बेवफाई' से मिली मूवी की स्टोरी
Raja Raghuvanshi Case: इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। राजा रघुवंशी हत्याकांड ने इस समय पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आपको बता दें कि हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की लाश शिलॉन्ग से मिली है।
राजा रघुवंशी ने सोनम से10 मई को की थी शादी
राजा रघुवंशी ने गत 10 मई 2025 को सोनम रघुवंशी के साथ शादी की थी। इसके बाद दोनों मेघालय में हनीमून के लिए पहुंचे थे। मेघालय पहुंचने के 2 दिन बाद से राजा और सोनम का फोन बंद हो गया था। दोनों के परिवार वालों को उनकी कोई जानकारी नहीं मिल रही थी।

राजा की मौत हादसा नहीं, बल्कि हत्या है
इसके बाद राजा और सोनम के बारे में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई जाती है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी थी। गत 2 जून 2025 को विजाडोंग इलाके से राजा रघुवंशी का शव मिलता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि राजा की मौत हादसा नहीं, बल्कि हत्या है।
सोनम रघुवंशी को गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया
बाद में 9 जून 2025 को सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि सोनम का किसी और के साथ अफेयर था और उसने अपने पति के साथ विश्वासघात करते हुए उसकी जान ले ली। इस सनसनीखेज मामले की कहानी सुनकर हर कोई हैरान हो गया है।
रघुवंशी मर्डर केस से मिलती है फिल्म 'जिस्म' की कहानी
-आपको बता दें कि बॉलीवुड में भी एक ऐसी फिल्म बन चुकी है जिसकी कहानी राजा रघुवंशी मर्डर केस से काफी मिलती-जुलती है। फिल्म 'जिस्म' की कहानी राजा रघुवंशी मर्डर केस से मेल खाती है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने सोनम रघुवंशी जैसा किरदार निभाया था।
-साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'जिस्म' में भी पत्नी अपने पति को धोखा देती है और अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके मर्डर की साजिश रचती है। इस फिल्म के डायरेक्टर अमित सक्सेना थे। वहीं इस मूवी की कहानी महेश भट्ट ने लिखी थी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु ने अहम रोल निभाया था।
क्या है फिल्म की कहानी?
-मूवी में दिखाया गया है कि कबीर लाल वकील है, जो गोवा में सोनिया खन्ना से मिलता है। सोनिया एक अमीर बिजनेसमैन की पत्नी है लेकिन अपने पति से बेहद परेशान है। वो कबीर को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उससे अपने पति का मर्डर करवाना चाहती है, ताकि वह उसकी संपत्ति पर कब्जा कर सके।
-कबीर अपनी सोनिया के प्यार में इस कदर डूब जाता है कि वह उसकी बातों में आकर उसके पति का मर्डर भी कर देता है। लेकिन बाद में उसे एहसास होता है कि सोनिया ने उसे सिर्फ एक मोहरे की तरह इस्तेमाल किया है। फिल्म की कहानी धोखा, लालच, वासना और सस्पेंस से भरी हुई है।
-वहीं फिल्म का क्लाइमेक्स भी काफी चौंकाने वाला है, जहां कबीर अपनी गर्लपफ्रेंड से बदला लेता है और सोनिया की साजिश का पर्दाफाश कर देता है। मूवी की कहानी न सिर्फ रोमांच से भरी हुई है बल्कि ये भी दिखाती है कि प्यार के नाम पर कोई किस हद तक जा सकता है। राजा रघुवंशी के मर्डर केस में भी कुछ ऐसा ही हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications