Raj Kundra Chargesheet: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, करोड़ों का हुआ घोटाला

Raj Kundra Chargesheet: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में शामिल होने के बाद अब उन पर बिटकॉइन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का भी आरोप लगा है।

राज कुंद्रा के पास 150.47 करोड़ मूल्य के बिटकॉइन थे
खबर है कि राज कुंद्रा के पास कथित तौर पर 150.47 करोड़ मूल्य के 285 बिटकॉइन थे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज कुंद्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करते हुए कहा है कि वह एक लाभकारी मालिक थे, जबकि उन्होंने इसमें केवल 'मध्यस्थ' होने का दावा किया था।

Raj Kundra Chargesheet

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

-न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार ये चार्जशीट हाल ही में विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष दायर किया गया था। वहीं इस मामले में ईडी ने कहा है कि राज कुंद्रा के पास 285 बिटकॉइन हैं जो उन्हें क्रिप्टो घोटाले के दिवंगत मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज से मिले थे।

-जांच एजेंसी ने आगे कहा है कि राज कुंद्रा ने जानबूझकर बिटकॉइन वॉलेट के पते सहित जरूरी सबूत छुपाए और अमित भारद्वाज से प्राप्त बिटकॉइन जमा नहीं किए। जांच एजेंसी ने ये भी कहा है कि राज कुंद्रा के पास बिटकॉइन थे और वह उनका इस्तेमाल करते रहे।

-ईडी के अनुसार शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा आपराधिक गतिविधियों से प्राप्त धन के स्रोत को छिपाने के लिए अपनी एक्ट्रेस पत्नी के साथ बाजार मूल्य से काफी कम पर वास्तविक लेनदेन किया।

चार्जशीट में राज कुंद्रा के खिलाफ कही गईं ये बातें

-ईडी ने चार्जशीट में कहा है कि राज कुंद्रा ने अपराध की कमाई को स्तरीकृत करके पीएमएलए के तहत कार्यवाही को विफल करने की कोशिश की और इसे बेदाग बताया।

-जानकारी के अनुसार राज कुंद्रा के खिलाफ धन शोधन का मामला महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस द्वारा वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी, दिवंगत अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिम्पी भारद्वाज और महेंद्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के बाद दर्ज किया गया था।

-जांच से पता चलता है कि बिटकॉइन का इस्तेमाल माइनिंग के लिए किया जाना था और निवेशकों को क्रिप्टो एसेट्स पर भारी रिटर्न मिलना था। हालांकि, प्रमोटरों ने उन्हें धोखा दिया, जो गलत तरीके से कमाए गए बिटकॉइन को गुमनाम ऑनलाइन वॉलेट में छिपा रहे थे।

'बिटकॉइन माइनिंग फर्म' बनाने की हो रही थी बात

-राज कुंद्रा को कथित तौर पर अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन मिले थे, जिन्हें गेन बिटकॉइन पोंजी घोटाले का मास्टरमाइंड और प्रमोटर बताया जा रहा है। इस रकम का इस्तेमाल यूक्रेन में एक बिटकॉइन माइनिंग फर्म स्थापित करने के लिए किया जाना था। हालांकि ये सौदा टूट गया और राज कुंद्रा के पास अभी भी 285 बिटकॉइन हैं, जिनकी वर्तमान कीमत 150 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

-आपको बता दें कि राज कुंद्रा ने मध्यस्थ की भूमिका निभाने का दावा तो किया था लेकिन उन्होंने इस दावे को साबित करने के लिए कोई दस्तावेज नहीं दिया था। ईडी ने कहा है कि इसके विपरीत टर्म शीट नामक समझौते पर उनके और महेंद्र भारद्वाज के बीच हस्ताक्षर भी हुए थे।

-चार्जशीट में कहा गया है कि इस मामले का ये निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि समझौता वास्तव में राज कुंद्रा और अमित भारद्वाज (उनके पिता महेंद्र भारद्वाज) के बीच हुआ था। ऐसे में राज कुंद्रा द्वारा दिया गया ये तर्क कि उन्होंने केवल मध्यस्थ की भूमिका निभाई, मान्य नहीं है।

-चार्जशीट में कहा गया है कि तथ्य ये है कि राज कुंद्रा को लेन-देन के बाद से 7 साल से अधिक समय तक 5 विशिष्ट किस्तों में प्राप्त बिटकॉइन की सटीक संख्या याद है। इस तथ्य साबित करता है कि वह वास्तव में एक लाभकारी मालिक के रूप में बिटकॉइन के प्राप्तकर्ता थे और उन्होंने केवल मध्यस्थ के रूप में काम नहीं किया था।

ईडी ने राज कुंद्रा पर लगाए सबूत मिटाने के आरोप

शिकायत में कहा गया है कि साल 2018 से कई मौकों के बावजूद, राज कुंद्रा लगातार उन वॉलेट के पते बताने में नाकाम रहे हैं, जहां 285 बिटकॉइन ट्रांसफर किए गए थे। उन्होंने अपने शुरुआती बयान के तुरंत बाद अपने iPhone X को हुए नुकसान को जानकारी गायब होने का कारण बताया, जिसे ईडी ने सबूत मिटाने और अपराध की कमाई छिपाने की जानबूझकर की गई कोशिश माना था।

60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में पहले से फंसे हैं राज कुंद्रा

-राज कुंद्रा के अलावा, चार्जशीट में कारोबारी राजेश सतीजा का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी 60 करोड़ रुपए की एक और धोखाधड़ी के मामले में जांच का सामना कर रहे हैं।

-आर्थिक अपराध शाखा ने बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित ऋण-सह-निवेश सौदे में कारोबारी दीपक कोठारी से कथित तौर पर 60.4 करोड़ की धोखाधड़ी करने के मामले में स्टार कपल और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

-राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी, अब बंद हो चुकी होम शॉपिंग और ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म, बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक थे और उन पर एक कारोबारी से ऋण-सह-निवेश सौदे में 60.4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+